रुबियो के बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी चेतावनी, अमेरिकी आक्रामकता से बढ़ेंगी ट्रंप की मुश्किलें


ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सेना के उकसावे और लालच में आकर तीन तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंग वाले मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक में विस्फोट और आग लगने के बाद बाकी दो तेजी से मुड़कर लौट गए।”

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि अमेरिका के बहकावे में आकर यदि कोई जहाज ईरान की मंजूरी के बिना वहां से गुजरने का प्रयास करेगा तो उसका भी यही अंजाम होगा।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर कहा कि हमले अमेरिकी पूर्वी समयानुसार शाम 6:45 बजे शुरू हुए। उसका कहना है कि अभियान का उद्देश्य “ईरान को जवाबदेह ठहराना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से कमर्शियल शिपिंग को होने वाले खतरों को कम करना” है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img