जेलेंस्की ने लिखा, ‘‘मैं एक बैठक का प्रस्ताव रख रहा हूं।’’
उन्होंने कहा कि बातचीत की मेजबानी कोई तीसरा तटस्थ देश कर सकता है। उन्होंने मॉस्को और कीव, दोनों को वार्ता स्थल के रूप में खारिज कर दिया और बातचीत की संभावित मेजबानी के लिए स्विट्जरलैंड, तुर्किये या अरब देशों का नाम सुझाया।
उन्होंने लिखा, ‘‘नेता ही अहम मुद्दों का समाधान करते हैं। हमेशा ऐसा ही होता रहा है और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा।’’
जेलेंस्की ने लिखा, ‘‘मैं ऐसी बैठक के लिए स्पष्ट तारीख तय करने का प्रस्ताव रखता हूं।’’




