iPhone से बेहतर क्यों हैं Android फोन? जानिए 7 बड़े कारण जो बदल देंगे आपकी सोच

Powered by :

Last Updated:

क्या Android फोन iPhone से बेहतर हैं? जानिए 7 बड़े कारण जिनकी वजह से एंड्रॉयड फोन ज्यादा फीचर्स, तेज चार्जिंग, कम कीमत और बेहतर कस्टमाइजेशन के साथ iPhone को कड़ी टक्कर देते हैं.

आजकल जब भी कोई नया फोन खरीदने जाता है, तो अक्सर iPhone और Android के बीच बहस छिड़ जाती है. iPhone निश्चित रूप से प्रीमियम फोन है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हर किसी के लिए सबसे अच्छा है. वास्तव में कई मामलों में Android फोन iPhone से बेहतर ऑप्शन साबित होते हैं. आइए जानते हैं 7 मुख्य कारण, जो एंड्रॉयड को आईफोन से आगे रखते हैं.

1. बहुत महंगा है iPhone- आईफोन की कीमत एंड्रॉयड फोन से कहीं ज्यादा होती है. 50-60 हजार रुपये में आपको एंड्रॉयड में टॉप क्लास फोन (जैसे Nothing Phone, Realme, Poco या Samsung) मिल जाता है, जबकि उतने पैसे में आईफोन का पुराना मॉडल या बेसिक वेरिएंट ही आ पाता है. एंड्रॉयड में आपको ज्यादा फीचर्स कम दाम में मिल जाते हैं.

2. कस्टमाइजेशन की पूरी आजादी- आईफोन में ऐपल आपको बहुत कम बदलाव करने देता है. होम स्क्रीन, आइकॉन, थीम, नोटिफिकेशन- सब कुछ ऐपल के नियमों के हिसाब से ही करना पड़ता है. वहीं एंड्रॉयड में आप अपनी मर्जी से पूरा फोन कस्टमाइज कर सकते हैं. लॉन्चर बदलें, आइकॉन पैक लगाएं, गेमिंग मोड बनाएं या पूरा इंटरफेस ही बदल दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. बैटरी और चार्जिंग में एंड्रॉयड बेहतर- ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में 5000mAh या उससे ज्यादा बैटरी मिलती है, जबकि आईफोन में बैटरी छोटी होती है. साथ ही एंड्रॉयड फोन 65W, 80W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन 20-30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. आईफोन में चार्जिंग अभी भी धीमी है.

4. ज्यादा फीचर्स और फ्लेक्सिबिलिटी- मेमोरी कार्ड लगाने की सुविधा, डुअल सिम (कुछ मॉडल में ट्रिपल सिम), हमेशा डिस्प्ले ऑन फीचर, बेहतर जूम कैमरा (कुछ एंड्रॉयड फोन में 10x ऑप्टिकल जूम), सस्ते में फोल्डेबल फोन. आईफोन में ये सुविधाएं या तो नहीं हैं या बहुत महंगी हैं.

5. ऐप साइडलोडिंग और फ्रीडम- iPhone में सिर्फ Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. अगर कोई अच्छा ऐप स्टोर पर नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते. एंड्रॉयड में आप प्ले स्टोर के अलावा भी ऐप्स साइडलोड कर सकते हैं, जिससे ज्यादा विकल्प मिलते हैं.

6. मरम्मत (Repair) बहुत महंगीiPhone खराब होने पर उसकी मरम्मत बेहद महंगी पड़ती है. एक साधारण स्क्रीन बदलवाने में 15,000 से 30,000 रुपये तक लग सकते हैं. वहीं Android फोन की मरम्मत अपेक्षाकृत सस्ती होती है और ज्यादातर शहरों में आसानी से सर्विस सेंटर मिल जाते हैं.

7. फाइल मैनेजमेंट और स्टोरेज- आईफोन में फाइल मैनेजमेंट बहुत सीमित है. आप आसानी से फाइलों को मैनेज, ट्रांसफर या SD कार्ड में कॉपी नहीं कर सकते. एंड्रॉयड फोन में आप फाइल मैनेजर से सब कुछ आसानी से संभाल सकते हैं, मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं और पेन ड्राइव भी कनेक्ट कर सकते हैं.

iPhone निश्चित रूप से प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और स्टेटस सिंबल के लिए अच्छा है, लेकिन अगर आप पैसे की वैल्यू, फ्रीडम, तेज चार्जिंग और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Android फोन iPhone से कहीं बेहतर विकल्प है.

आखिर में फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. अगर आपका बजट ज्यादा है और आप सिंपल, सुरक्षित अनुभव चाहते हैं तो iPhone ले सकते हैं, लेकिन पैसे बचाना और ज्यादा फीचर्स चाहिए तो एंड्रॉयड बेहतर रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img