बड़ी स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर और JBL स्पीकर्स, ₹40,000 में कहां मिलेगा ऐसा प्रीमियम टैबलेट!


Powered by :

Last Updated:

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है. इसमें 13 इंच 3.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 10200mAh बैटरी, JBL स्पीकर्स और कई AI फीचर्स दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

बड़ी स्क्रीन और JBL स्पीकर्स, ₹40,000 में कहां मिलेगा ऐसा प्रीमियम टैबलेटZoom

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 आया भारत में, पढ़ाई से गेमिंग तक हर काम होगा आसान

लेनेवो ने भारत में अपना नया लेनेवो Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है. ये एक प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट है, जो शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और काम तीनों के लिए एक दमदार टैबलेट चाहते हैं.

लेनेवो आईडिया टैब प्रो जेन 2 की भारत में कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. ये टैबलेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी बिक्री 1 मई से लेनेवो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट्स और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.

इस टैबलेट में 13 इंच की बड़ी 3.5K LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 600 निट्स तक है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 800 निट्स तक पहुंच सकती है. बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले की वजह से वीडियो देखना और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. साथ में Qualcomm Hexagon NPU और Adreno 825 GPU भी मिलता है. टैबलेट Android 16 पर चलता है और कंपनी ने Android 18 तक OS अपडेट और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा की बात करें तो पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा और सामने 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें AI नोट्स, स्मार्ट, Live Transcript, Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं.

मिलते हैं चार स्पीकर्स और डॉल्बी साउंड
टैबलेट में JBL के चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं. इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. लेनेवो Idea Tab Pro Gen 2 उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है, जो एक बड़ा, तेज और स्मार्ट टैबलेट खरीदना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img