अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाए, तो क्या होगा? इमरजेंसी के डॉक्टर से जान लीजिए सबसे बड़े खतरे


Last Updated:

Low Blood Pressure Dangers: ब्लड प्रेशर बहुत कम होने पर शरीर के ऑर्गन्स तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता, जिससे चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह कंडीशन ब्रेन, हार्ट और किडनी फेलियर की वजह बन सकती है. सही समय पर ट्रीटमेंट से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. गर्मी में लो बीपी का ज्यादा ज्यादा होता है.

Zoom

बीपी बहुत कम हो जाए, तो इससे कई ऑर्गन्स तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है.

Can Low BP Be Dangerous: ब्लड प्रेशर सामान्य रहना चाहिए और अगर यह बढ़ जाए या घट जाए, तो इससे कई गंभीर कंडीशन पैदा हो सकती है. ब्लड प्रेशर जब नॉर्मल रहता है, तो शरीर के सभी ऑर्गन्स में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई होती रहती है. जब यह सामान्य से बहुत कम हो जाता है, तो शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन कहा जाता है. कई लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन यह गंभीर और जानलेवा स्थिति भी बन सकती है. अगर बीपी में अचानक गिरावट को कभी भी नजरअंदान न करें और तुरंत अस्पताल भागें.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया जब ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है, तो सबसे पहले दिमाग पर असर पड़ता है. व्यक्ति को चक्कर आना, सिर हल्का महसूस होना, धुंधला दिखना या बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है. अगर यह स्थिति बार-बार हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो जानलेवा हो सकती है. हमारे शरीर के तमाम ऑर्गन्स को हर वक्त सही मात्रा में ब्लड की जरूरत होती है. अगर इसकी सप्लाई में जरा सी दिक्कत होती है, तो इससे ब्रेन की सेल्स मरने लगती हैं. इससे व्यक्ति कोमा में जा सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि लो ब्लड प्रेशर का असर दिल पर भी बुरी तरह पड़ता है. दिल को शरीर में खून पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है. कुछ गंभीर मामलों में दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की कंडीशन पैदा हो सकती है. अगर मरीज पहले से किसी दिल की बीमारी से जूझ रहा हो, तो यह स्थिति घातक हो सकती है. इसके अलावा किडनी और अन्य ऑर्गन्स पर भी इसका असर पड़ता है. जब ब्लड फ्लो कम होता है, तो किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते. इससे शरीर में कमजोरी, पेशाब की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है.

अब सवाल है कि ब्लड प्रेशर लो कब हो सकता है? डॉक्टर गुप्ता के अनुसार लो ब्लड प्रेशर के कारण कई हो सकते हैं. शरीर में पानी की कमी, ज्यादा खून बहना, लंबे समय तक भूखे रहना, दवाइयों का असर या किसी गंभीर बीमारी के कारण ब्लड प्रेशर काफी कम हो सकता है. कई बार अचानक खड़े होने पर भी यह समस्या हो सकती है, जिसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है. अगर किसी का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत कम हो जाए, तो तुरंत उसे लिटाकर पैरों को थोड़ा ऊपर उठाना चाहिए, ताकि दिमाग तक खून की सप्लाई बेहतर हो सके. मरीज को पानी या इलेक्ट्रोलाइट देना भी मदद कर सकता है, लेकिन अगर स्थिति गंभीर हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img