ये वजाइनोप्लास्टी क्या है, जिसके पीछे क्रेजी हो रही हैं आज की महिलाएं, क्या यह सेहत के लिए सुरक्षित?


Last Updated:

Vaginoplasty Surgery: वजाइनोप्लास्टी एक मेडिकल सर्जरी है, जो मेडिकल कंडीशंस और कॉस्मेटिक वजह से की जाती है. चोट, डिसऑर्डर या कैंसर की कंडीशन में वजाइनल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की जाती है, जबकि वजाइनल टोन को सुधारने के लिए कॉस्मेटिक वजाइनोप्लास्टी की जाती है. यह सर्जरी आमतौर पर सुरक्षित होती है, लेकिन इसके कुछ खतरे भी होते हैं.

Zoom

वजाइनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रोसीजर है, जिसे वजाइनल टोन रीस्टोर करने के लिए आजकल कराया जा रहा है.

Is Vaginoplasty Safe: आजकल कई तरह की सर्जरी ट्रेंड में हैं. कई लोग अपनी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग ब्रेस्ट इनहांसमेंट सर्जरी कराते हैं. आजकल वजाइनोप्लास्टी का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है. लोग अलग-अलग कारणों से यह सर्जरी करा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी कई बार मेडिकल कंडीशंस की वजह से की जाती है, जबकि कई लोग वजाइनल टोन को सुधारने और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए यह सर्जरी करवाते हैं. अगर आप भी इस सर्जरी को लेकर कंफ्यूज हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूरी बातें जान लीजिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने News18 को बताया वजाइनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रोसीजर है, जिसमें वजाइना के अलग-अलग हिस्सों की सर्जरी की जाती है. प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र और हार्मोनल प्रॉब्लम्स के कारण वजाइनल टोन बिगड़ जाती है, जिसे रीस्टोर करने के लिए वजाइनोप्लास्टी की जाती है. कुछ महिलाओं में जन्म से वजाइना पूरी तरह विकसित नहीं होती, जिसे ठीक करने के लिए यह सर्जरी की जाती है. कुछ मामलों में कैंसर या चोट के कारण वजाइना को नुकसान पहुंचता है, तब इस सर्जरी के जरिए उसे दोबारा रीकंस्ट्रक्ट जाता है. इसके अलावा कुछ लोग इसे कॉस्मेटिक या फंक्शनल कारणों से भी करवाते हैं, ताकि लाइफ क्वालिटी को सुधारा जा सके. यह सर्जरी लेजर के जरिए भी की जाती है. आजकल लोग इस सर्जरी को अपनी वजाइनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी करवा रहे हैं.

डॉक्टर रमन शर्मा के मुताबिक वजाइनोप्लास्टी के दौरान की जाने वाली प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि सर्जरी किस कारण से की जा रही है. अगर यह योनि की ढीलापन कम करने या किसी चोट को ठीक करने के लिए की जाती है, तो डॉक्टर अतिरिक्त या ढीली त्वचा और टिश्यू को हटाते हैं, फिर टांकों की मदद से अंदरूनी ऊतकों को मजबूत और टाइट किया जाता है. कई मामलों में वजाइना के ओपनिंग साइज को कम करने के लिए अतिरिक्त टिश्यू हटाए जाते हैं. इस सर्जरी में लगने वाला समय इसकी जटिलता पर निर्भर करता है. कुछ सामान्य प्रक्रियाएं कुछ घंटों में पूरी हो जाती हैं, जबकि जटिल वेजाइनोप्लास्टी सर्जरी में 8 से 10 घंटे तक का समय लग सकता है. इसका खर्च भी सर्जरी टाइप पर डिपेंड करता है.

एक्सपर्ट की मानें तो यह सर्जरी आमतौर पर सुरक्षित होती है, लेकिन हमेशा क्वालिफाइड सर्जन से ही करानी चाहिए. हर सर्जरी की तरह इसमें भी इंफेक्शन और ब्लीडिंग का खतरा रहता है, लेकिन पोस्ट सर्जरी केयर से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. रिकवरी का समय व्यक्ति और सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है. डॉक्टर अक्सर मरीज को कुछ हफ्तों तक भारी काम, व्यायाम और यौन संबंध से बचने की सलाह देते हैं. सही देखभाल से मरीज धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट आता है.

डॉक्टर के अनुसार आजकल महिलाएं अपनी वजाइनल हेल्थ को लेकर जागरूक हो रही हैं, जिसकी वजह से इसका ट्रेंड बढ़ रहा है. तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए भी कई महिलाएं वजाइनोप्लास्टी का सहारा ले रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की सर्जरी को लेकर चर्चा बढ़ी है, लेकिन इसे सिर्फ क्रेज की तरह नहीं देखना चाहिए. यह एक मेडिकल प्रक्रिया है जो जरूरत और व्यक्तिगत स्थिति के आधार पर की जाती है. हर व्यक्ति के लिए इसका कारण अलग होता है, इसलिए इसे फैशन या ट्रेंड मानना सही नहीं है. किसी भी तरह की सर्जरी से पहले डॉक्टर से पूरी सलाह लेना सबसे जरूरी होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img