24 घंटे का SMS ब्लॉक क्या है, सिम बदलने पर होता है लागू, क्यों होता है ये जरूरी?


अगर आपने कभी अपना SIM बदला है या eSIM पर स्विच किया है और अचानक बैंक OTP आना बंद हो गया है, तो आप अकेले नहीं हैं. यह कोई नेटवर्क खराबी नहीं होती और न ही आपके फोन की समस्या है. असल में यह एक सुरक्षा व्यवस्था है जिसे सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने लागू किया है.

यह एक जानबूझकर लगाया गया सिस्टम है, जिसका मकसद यूजर्स को SIM स्वैप फ्रॉड जैसे खतरनाक साइबर हमलों से बचाना है.

24 घंटे का SMS ब्लॉक नियम क्या है?

जब भी कोई SIM रिप्लेसमेंट, SIM स्वैप या eSIM transfer किया जाता है, तो टेलीकॉम कंपनियां 24 घंटे तक SMS सेवाओं (इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों) को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देती हैं.

यह कोई टेक्निकल गड़बड़ी नहीं है, बल्कि एक अनिवार्य सुरक्षा नियम है. इस दौरान OTP,न बैंक मैसेज और अन्य SMS आधारित सेवाएं काम नहीं करतीं.

SIM Swap Fraud क्या होता है?
SIM स्वैप फ्रॉड में साइबर अपराधी किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट SIM निकलवा लेते हैं. जैसे ही उनके पास उस नंबर का कंट्रोल आ जाता है, वे

  • बैंक OTP प्राप्त कर सकते हैं
  • UPI और नेट बैंकिंग में लॉगिन कर सकते हैं
  • अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं
  • इसी खतरे को रोकने के लिए 24 घंटे का SMS ब्लॉक रखा जाता है, जिससे फ्रॉड करने वालों के पास सीमित समय ही बचता है.

इस दौरान क्या-क्या बंद हो जाता है?

SMS ब्लॉक लगने पर कई डिजिटल सेवाएं प्रभावित होती हैं:

  • Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप काम नहीं करते
  • बैंकिंग OTP आधारित ट्रांजैक्शन फेल हो जाते हैं
  • SMS अलर्ट (डिपॉजिट/विड्रॉल नोटिफिकेशन) बंद हो जाते हैं
  • हालांकि अगर आपके बैंक में ईमेल OTP या हार्डवेयर टोकन विकल्प है, तो वे इस दौरान काम कर सकते हैं.

24 घंटे बाद क्या होता है?

24 घंटे पूरे होने के बाद SMS सेवाएं अपने आप वापस चालू हो जाती हैं. यूजर को कोई अतिरिक्त सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होती.

इसके बाद:

  1. UPI ऐप फिर से लॉगिन किया जा सकता है
  2. SMS वेरिफिकेशन पूरा होता है
  3. सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगती हैं
  4. अगर आपने नंबर बदल लिया हो तो क्या करें?

अगर आपने सिर्फ SIM बदला है, तो सिस्टम अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन अगर आपने मोबाइल नंबर ही बदल दिया है, तो आपको:

  • बैंक में जाकर नया नंबर अपडेट करना होगा
  • UPI को नए नंबर पर दोबारा सेटअप करना होगा
  • पुराना UPI ID बंद हो जाता है

SIM swap के बाद OTP न आना कोई खराबी नहीं बल्कि एक जरूरी सुरक्षा फीचर है. यह थोड़ी असुविधा जरूर देता है, लेकिन इसका मकसद आपके बैंक अकाउंट और डिजिटल डेटा को फ्रॉड से सुरक्षित रखना है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img