USA News: ईरान से लड़ने निकले ट्रंप, उधर अमेरिका जला, डूबा और धुएं में घुटा, अब कनाडा को टैरिफ की धमकी


Last Updated:

अमेरिका इस समय एक साथ तीन बड़े संकटों से जूझ रहा है. पूर्वी राज्यों में कनाडा के जंगल की आग का धुआं, टेक्सास में भीषण बाढ़ और पश्चिमी राज्यों में 68 बड़ी जंगल की आग ने हालात गंभीर बना दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर जंगलों का सही प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी.

Zoom

अमेरिका में फैला प्रदूषण.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. अमेरिका इस समय एक साथ तीन बड़े संकटों से जूझ रहा है. देश का पूर्वी हिस्सा कनाडा के जंगलों की आग से उठे धुएं में घुट रहा है, दक्षिण में टेक्सास भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और पश्चिमी राज्यों में दर्जनों जंगलों की आग तेजी से फैल रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दे दी. ट्रंप का आरोप है कि कनाडा अपने जंगलों का सही तरीके से मैनेज नहीं कर रहा, जिसकी वजह से जहरीला धुआं अमेरिका तक पहुंच रहा है.

एक साथ तीन मोर्चों पर संकट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिका के तीन अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह की प्राकृतिक आपदाएं एक साथ देखने को मिलीं. पहला पूर्वी अमेरिका में कनाडा के जंगलों की आग का धुआं छाया है. दूसरा टेक्सास के हिल कंट्री में लगातार तीसरे दिन भीषण बाढ़ जारी रही वहीं तीसरा संकट पश्चिमी अमेरिका के 15 राज्यों में 68 बड़ी जंगल की आग है. करीब 10 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी एयर क्वालिटी अलर्ट के दायरे में रहे और कई इलाकों में लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह दी गई.

वैज्ञानिक क्या कह रहे?

यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर जेसी बर्मन ने कहा, ‘ये ऐसी ‘कंपाउंड घटनाएं’ हैं, जिनमें कई बड़ी आपदाएं एक साथ होती हैं. ऐसी स्थिति में इनका असर किसी एक अकेली आपदा की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है.’ यानी जब कई बड़ी आपदाएं एक साथ आती हैं तो उनका असर अलग-अलग आपदाओं से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता है.

एक ही वजह, अलग-अलग तबाही

यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के जलवायु वैज्ञानिक माइकल मान के मुताबिक, इसके पीछे जेट स्ट्रीम का एक विशेष पैटर्न हो सकता है जिसे ‘रेजोनेंस’ कहा जाता है. इसमें जेट स्ट्रीम की बड़ी लहरें एक जगह अटक जाती हैं, जिससे लंबे समय तक असामान्य मौसम बना रहता है. मान का कहना है कि उनके शोध के मुताबिक 1950 के दशक से इंसानी गतिविधियों की वजह से ऐसे ‘अटके हुए’ जेट स्ट्रीम पैटर्न करीब तीन गुना बढ़ गए हैं.

शिकागो बना दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

स्विस एयर क्वालिटी कंपनी IQAir के मुताबिक शुक्रवार को शिकागो की हवा दुनिया में दूसरी सबसे खराब दर्ज की गई. शहर में झील किनारे पार्क और बीच बंद कर दिए गए, जबकि लोगों को घर के अंदर रहने और कूलिंग सेंटर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई.

आग बुझाने के लिए उतरी सेना

नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर (NIFC) के मुताबिक पूरे अमेरिका में इस समय 68 बड़ी जंगल की आग जल रही हैं. इनसे निपटने के लिए- 17,400 से ज्यादा फायरफाइटिंग कर्मी, 140 हेलीकॉप्टर और सेना के 4 C-130 एयर टैंकर तैनात किए गए हैं. इस साल अब तक करीब 37.2 लाख एकड़ क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि से 10 लाख एकड़ से ज्यादा है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img