Last Updated:
US War Secretory Wife Dress Controversy: अमेरिका के रक्षा मंत्री की पत्नी जेनिफर रॉशेट एक हाई प्रोफाइ ईवेंट में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसे देखने वालों ने झट से पहचान लिया कि ये चीनी माल है. फिर क्या था, ट्रंप कैबिनेट की अमेरिका फर्स्ट नीति पर सवाल उठने लगे और पीट हेगसेथ भी ट्रोल हो गए.
पीट हेगसेथ की पत्नी के ड्रेस पर बवाल.
Pete Hegseth Wife Wears 4000 rupees dress: कहते हैं दौलत होना और उसे दिखाना, दो अलग-अलग चीजें होती हैं. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हुए एक बड़े कार्यक्रम के बाद एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. यह मामला जेनिफर रॉशेट से जुड़ा है, जो अपने पति पीट हेगसेथ के साथ व्हाइट हाउस करेसपॉन्डेंट्स डिनर में शामिल हुई थीं. पीट हेगसेथ तो ईरान युद्ध को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी सुर्खियों में इसलिए बनी हुई हैं क्योंकि वे बेहद साधारण ड्रेस पहनकर एक बड़े ईवेंट में पहुंच गई थीं.
जहां एक छोटी सी पार्टी के लिए लोग हजारों की ड्रेस ले लेते हैं, वहीं पीट हेगसेथ की पत्नी ने देश के राष्ट्रपति और दूसरी बड़ी हस्तियों के साथ बैठने के लिए महज 4000 रुपये की ड्रेस पहन ली. कार्यक्रम के बाद जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. हर कोई सिर्फ और सिर्फ जेनिफर की ड्रेस की ही बात कर रहा था. कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने माना कि ये उनका साधारण होना दिखाता है.
तो क्या चीनी वेबसाइट से खरीदी ड्रेस?
जेनिफर की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर जब लोगों ने बातें करनी शुरू कीं, तो दावा किया कि उनकी ड्रेस सस्ती चीनी फैशन वेबसाइट जैसे शीन और टेमू पर मिलने वाली ड्रेस से मिलती-जुलती है. इतना ही नहीं उन्होंने इसका एस्टीमेट लगाते हुए कहा कि ऐसी ड्रेस ऑनलाइन करीब 40 से 60 डॉलर यानि लगभग 4000 से 5000 रुपये में मिल रही थी. इसको लेकर विवाद इसलिए बढ़ गया क्योंकि कुछ आलोचकों ने इसे राजनीतिक विरोधाभास बताया.उनका कहना था कि अमेरिका फर्स्ट जैसी सोच रखने वाले नेताओं के करीबी लोगों का सस्ते चीनी पहनना उनकी विचारधारा के खिलाफ लगता है, खासकर उस समय जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बना हुआ है.
So folks are melting down over Pete Hegseth’s wife’s dress she wore to the WHCD event.
Apparently it’s from Temu. If it were expensive, you’d call her privileged or something. But because it’s supposedly from Temu you call her poor and cheap.
Never happy.





