Last Updated:
US NRI Viral Video: अमेरिका में बसे बिहार के अरहम इश्तियाक ने एनआरआई के दो अलग-अलग वर्गों के बीच का बड़ा फर्क समझाया है. उन्होंने बताया कि 20 और 40 की उम्र में भारत वापस लौटने का अनुभव कितना अलग होता है. युवाओं के लिए विदेश में मौके और स्ट्रगल का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
NRI Viral Video: विदेश से वापस लौटने की सही उम्र क्या है?
नई दिल्ली (US NRI Viral Video). देश का हर दूसरा युवा विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहता है. हर किसी की आंखों में डॉलर में सैलरी और आलीशान जिंदगी का सपना तैरता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विदेश में बसने के बाद अपने वतन यानी भारत वापस लौटने का सही समय क्या होना चाहिए? अमेरिका में रह रहे बिहार के अरहम इश्तियाक ने इसी उलझन को सुलझाते हुए एक बेहद दिलचस्प बात शेयर की है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
एनआरआई 2 तरह के होते हैं: 20s और 40s की उम्र का फर्क
View this post on Instagram
20 साल के युवाओं की कमाई में बड़ा अंतर
20-25 साल के युवा करियर के शुरुआती दौर में होते हैं. होटल इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले अरहम ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में उनके जैसे बैकग्राउंड वाले इंसान के लिए हर महीने 20 हजार रुपये कमाना भी बड़ी चुनौती होती. वहीं, आज वे अमेरिका में रहकर हर दिन 20 हजार रुपये से ज्यादा कमा रहे हैं. शुरुआती करियर में भारत और अमेरिका के सैलरी पैकेज और काम के माहौल में बहुत बड़ा अंतर होता है. इसीलिए 20s की उम्र में भारत लौटना किसी के लिए भी बहुत बड़ा फैसला बन जाता है.
देश मत छोड़ो, लेकिन कंफर्ट जोन जरूर छोड़ो
अरहम ने वीडियो के कैप्शन में स्पष्ट किया है कि उनका इरादा किसी को हमेशा के लिए भारत छोड़ने की सलाह देना नहीं है. वे चाहते हैं कि देश के युवा अपनी शुरुआती उम्र में घर और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें. वे कहते हैं- ‘बाहर निकलो, संघर्ष करो, खूब कमाओ, नई चीजें सीखो और देखो कि दुनिया कैसे चलती है.’ जब आप दुनिया देख लें और आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएं, तब सोच-समझकर फैसला करें कि आप अपना आगे का जीवन कहां बिताना चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स की मिली-जुली राय
अरहम इश्तियाक के इस विचार ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. कई युवाओं ने उनके विचारों से सहमति जताते हुए लिखा- हमारे पास परिवार के साथ वक्त बिताने का सुख नहीं है, हमें ऐसी दौड़ में भाग लेना है जहां हर मोड़ पर कॉम्पिटिशन है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि हर इंसान की परिस्थितियां अलग होती हैं और किसी को भी विदेश जाने या भारत में रहने के अपने फैसले पर सफाई देने की जरूरत नहीं है.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें




