US Mass Shooting: अमेरिका में फिर मास शूटिंग, बर्गर पार्टी में अंधाधुंध गोलियां, 3 लोगों की मौत


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में फिर मास शूटिंग, बर्गर पार्टी में अंधाधुंध गोलियां, 3 लोगों की मौत

Last Updated:

Idaho Mass Shooting News: अमेरिका के आइडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में एक नए खुले रेस्टोरेंट में शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई. हमलावर भी मारा गया है. पुलिस ने इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया है, लेकिन हमले की वजह और हमलावर की पहचान की जांच जारी है. कई रिपोर्ट्स का कहना है कि कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है.

Zoom

अमेरिका के आइडाहो में मास शूटिंग का मामला सामने आया है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में एक बार फिर मास शूटिंग की घटना ने दहशत फैला दी. शनिवार दोपहर आइडाहो (Idaho) राज्य के ट्विन फॉल्स (Twin Falls) शहर में स्थित इन एंड आउट बर्गर रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हमलावर भी मारा गया है और अब इलाके में खतरा खत्म हो चुका है. जिस In-N-Out रेस्टोरेंट में यह हमला हुआ, वह महज एक सप्ताह पहले ही खुला था. नए आउटलेट को देखने और बर्गर खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे. इसी दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं और कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया.

कैसे हुआ हमला?

हमले के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि फायरिंग शुरू होते ही ग्राहक और रेस्टोरेंट के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए पार्किंग की ओर भागने लगे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लाल एप्रन और ब्रांडेड टोपी पहने कर्मचारी गोलियों की आवाज के बीच भागते दिखाई दे रहे हैं.

कितने लोगों की मौत हुई?

ट्विन फॉल्स पुलिस ने अभी तक मृतकों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की है. हालांकि शुरुआती जानकारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी. बाद में अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि कई लोगों की मौत हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि मृतकों की संख्या में हमलावर शामिल है या नहीं. NBC न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 3 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हुए हैं.

हमलावर कौन था और उसने गोली क्यों चलाई?

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास ही संदिग्ध हमलावर मृत मिला. उसकी पहचान और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि सिर्फ एक ही एक्टिव हमलावर था, लेकिन जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था.

पूरे इलाके को किया गया सील

घटना के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के आसपास का पूरा इलाका घेर लिया. कई सड़कें बंद कर दी गईं, जबकि पेरिन ब्रिज (Perrine Bridge) को भी एहतियातन बंद कर दिया गया. बाद में पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने कहा कि हमलावर की मौत हो चुकी है और अब लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img