Trump Releases Top-Secret Alien Files : NASA UFO Portal photo | लग गया एलियंस का ठिकाना, इस लिंक पर क्लिक कर आप भी जान सकते हैं राज


Last Updated:

ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य यानी एलियंस और UFO की सच्चाई अब दुनिया के सामने आने वाली है. ट्रंप ने एक ऐतिहासिक ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलते हुए दशकों से बंद पड़ी उन फाइलों को सार्वजनिक कर दिया है, जिन्हें अब तक ‘टॉप सीक्रेट’ माना जाता था. ट्रंप के आदेश पर जारी इन फाइलों में सितंबर 2023 की एक डरावनी घटना का जिक्र है, जहां आसमान में 195 फीट लंबा एक रहस्यमयी धातु का अंडाकार ऑब्जेक्ट देखा गया था. अब आम लोग भी सरकारी पोर्टल WAR.GOV/UFO पर जाकर इन असली वीडियो और मिलिट्री रिपोर्ट्स को देख सकते हैं.

Zoom

अमेरिका ने रिलीज की एलियन फाइल्स

वॉशिंगटन: ब्रह्माण में एलियन्स हैं या नहीं? इस सवाल का जवाब मिल गया है. खुद अमेरिका ने दूसरी दुनिया से जुड़ी सीक्रेट फाइल्स शेयर कर दी हैं. ये फाइलें हैं दशकों तक दुनिया की नजरों से दूर रखा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है जिसने दुनिया भर के वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं. ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने पहली बार UFO और एलियंस से जुड़ी उन फाइलों को सार्वजनिक कर दिया है, जिन्हें अब तक ‘टॉप सीक्रेट’ का टैग लगाकर लॉकर में दफन कर रखा गया था. अब आप भी एक लिंक पर क्लिक करके एलियंस से जुड़े सारे रहस्य अपनी आंखों से देख सकते हैं.

ट्रंप का बड़ा धमाका: ‘गुप्त फाइलों’ का खुला खजाना

ट्रंप ने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को सख्त निर्देश देकर इन फाइलों को पब्लिक डोमेन में लाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. ट्रंप का मानना है कि पिछली सरकारों ने जानबूझकर दूसरी दुनिया के रहस्य जनता से छुपाए लेकिन अब सच दिखाने का वक्त आ गया है. अब कोई भी आम इंसान WAR.GOV/UFO पोर्टल पर जाकर वो असली वीडियो, फोटो और मिलिट्री रिपोर्ट्स देख सकता है, जिन पर अब तक झूठ-सच का सस्पेंस बना हुआ था.

FBI और NASA की रिपोर्ट: आसमान में दिखा ‘धातु का अंडा’

जारी की गई फाइलों में सबसे चौंकाने वाला खुलासा सितंबर 2023 की एक घटना का है. FBI लैब की ग्राफिक्स रिपोर्ट और वहां मौजूद चश्मदीदों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने आसमान में एक तेज रोशनी के बीच से एक अजीबोगरीब चीज निकलते देखी.

ये करीब 130 से 195 फीट लंबा एक ‘ब्रॉन्ज मैटेलिक’ रंग का अंडाकार (Ellipsoid) ऑब्जेक्ट था. रिपोर्ट के मुताबिक, ये पलक झपकते ही गायब हो गया. चश्मदीदों का दावा है कि इसकी रफ्तार और हवा में मुड़ने का तरीका इंसान की बनाई किसी भी मशीन या फाइटर जेट के बस की बात नहीं थी.

क्या ये ‘दूसरे ग्रह’ के मेहमान हैं?

इस मिशन में व्हाइट हाउस के साथ NASA, FBI और इंटेलिजेंस एजेंसी ODNI जैसी बड़ी ताकतें शामिल हैं. हालांकि, सरकार अभी सीधे तौर पर ‘एलियन’ शब्द कहने से बच रही है लेकिन इन फाइलों में मौजूद डेटा किसी दूसरी दुनिया की ओर ही इशारा कर रहा है. फाइलों का विश्लेषण अभी जारी है, जिसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में अभी कई और बड़े और डरावने खुलासे होने बाकी हैं.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img