Last Updated:
नाटो समिट के बीच डोनाल्ड ट्रंप और इटली की पीएम मेलोनी का एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें मेलोनी हाथ मिलाते वक्त उनसे असहज होकर पीछा छुड़ाती दिख रही हैं. लोग कह रहे कि मेलोनी को ट्रंप से हाथ मिलाना भी पसंद नहीं.
मेलोनी और ट्रंप की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमेज ऐसी बन गई है कि उनसे मिलने से नेता दूर भागते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों नेता हाथ मिला रहे हैं, लेकिन मेलोनी के चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बहुत असहज हैं और किसी तरह बस ट्रंप से पीछा छुड़ाना चाह रही हैं. मेलोनी की बॉडी लैंग्वेज ऐसी है मानो वो कह रही हों कि भैया, बस करो अब जाने दो. यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब दोनों नेता तुर्की के अंकारा में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं और दोनों के बीच तनातनी की खबरें जोरों पर हैं.
लोग इस वीडियो को अंकारा नाटो समिट का बताकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है. दरअसल, यह वीडियो पिछले साल का है जब गाजा युद्ध खत्म होने के बाद शांति समझौते का ऐलान किया जा रहा था. उसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप और मेलोनी की मुलाकात हुई थी और दोनों ने हाथ मिलाया था. अब चूंकि दोनों नेता एक बार फिर नाटो समिट में आमने-सामने हैं और दोनों के रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे, इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को खोद निकाला.




