Last Updated:
Trump-Kim Jong Un Throwback Picture: पिछले 8 महीने से ईरान-अमेरिका के बीच के तल्ख रिश्ते पूरी दुनिया देख रही है. इसमें कोई खास नतीजा निकलकर नहीं आया है, इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है कि इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी. दरअसल इसमें वे नॉर्थ कोरिया के मुखिया किम जोंग उन के साथ दिखाई दे रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन. (रॉयटर्स)
Trump-Kim Jong Un Throwback Picture: अमेरिका और ईरान के बीच का मसला अभी तक सुलझा नहीं है, इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है. दरअसल उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ नजर आ रहे हैं. अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच लंबे समय से तनाव रहा है. दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर कई बार टकराव की स्थिति बनी है, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपने रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है. एक बार फिर इस तस्वीर ने दुनिया का ध्यान खींचा है.
ट्रंप ने कहा कि भले ही उनकी और किम जोंग उन की एक तस्वीर में दोनों के चेहरे सख्त नजर आ रहे हों, लेकिन असल में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे से मिलते हैं. ट्रंप ने इसके साथ अपनी और किम जोंग उन की एक तस्वीर भी शेयर की. यह वही ऐतिहासिक तस्वीर है, जिसमें दोनों नेता 2018 में सिंगापुर में हुई अपनी पहली मुलाकात के दौरान साथ चलते नजर आए थे. खास बात यह है कि ट्रंप ने यही तस्वीर जून 2026 में भी शेयर की थी, लेकिन उस समय उन्होंने इसके साथ कोई टिप्पणी नहीं की थी.
2018 में हुई थी ऐतिहासिक मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान तीन बार मुलाकात हुई थी. जून, 2018 में सिंगापुर में हुई बैठक को ऐतिहासिक माना गया था, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता की आमने-सामने मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद उम्मीद जगी थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा और उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. हालांकि यह उम्मीद ज्यादा समय तक कायम नहीं रही. 2019 में वियतनाम के हनोई में ट्रंप और किम की दूसरी बड़ी बैठक हुई, लेकिन दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर सहमति नहीं बन सकी.
क्या फिर होगी ट्रंप-किम की मुलाकात?
इसके बावजूद ट्रंप ने कई बार संकेत दिया है कि वह किम जोंग उन के साथ दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं. अक्टूबर 2025 में भी उन्होंने कहा था कि वह उत्तर कोरियाई नेता से फिर मिलना पसंद करेंगे. उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. हाल के महीनों में प्योंगयांग ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर सैन्य तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है. ऐसे में ट्रंप का ताजा बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब सवाल यह है कि क्या पुराने रिश्तों की गर्माहट एक बार फिर अमेरिका और उत्तर कोरिया को बातचीत की मेज तक ला पाएगी?
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ें




