Trump is Not Well : US Iran War | ट्रंप पड़ गए बीमार ? कर रहे ऐसी हरकतें, होने लगी पद से हटाने की ड‍िमांड, ईरान ने कर दिया ये हाल


वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने की मांग अब एक नई और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है. एक विस्फोटक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान में गिरे एक अमेरिकी पायलट को बचाने के ‘हाई-स्टेक’ रेस्क्यू ऑपरेशन से राष्ट्रपति ट्रंप को जानबूझकर बाहर रखा गया था. वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को डर था कि ट्रंप की ‘अस्थिर मानसिक स्थिति’ इस खतरनाक मिशन को खतरे में डाल सकती है. इस खुलासे के बाद वॉशिंगटन में 25वें संशोधन के जरिए राष्ट्रपति की कुर्सी छीनने की मांग तेज हो गई है.

ट्रंप ने वेस्ट विंग में क्या किया?

चिल्लाने की घटना: दावा है कि ट्रंप कई घंटों तक वेस्ट विंग में अपने स्टाफ पर चिल्लाते रहे. वे 1979 के ईरान बंधक संकट (Hostage Crisis) की यादों से डरे हुए थे.

जिमी कार्टर वाला डर: ट्रंप को बार-बार यह कहते सुना गया- ‘देखो जिमी कार्टर के साथ क्या हुआ था… उस घटना ने उन्हें चुनाव हरवा दिया था’. इसी डर और गुस्से को देखते हुए सैन्य नेतृत्व ने उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन की ब्रीफिंग से दूर रखने का फैसला किया.

डैनियल गोल्डमैन का हमला: ‘ट्रंप की हालत ठीक नहीं हैं’

न्यूयॉर्क के सांसद डैनियल गोल्डमैन ने इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को तुरंत हटाने की वकालत की. गोल्डमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कमांडर-इन-चीफ को एक सैन्य अभियान की कमान संभालने से रोक दिया गया क्योंकि वह ‘पागल’ जैसा व्यवहार कर रहे थे. ट्रंप ठीक नहीं हैं, इससे पहले कि अमेरिकी धरती पर कुछ बहुत बुरा हो, हमें 25वें संशोधन की जरूरत है’.

‘पाषाण युग’ में भेजने की धमकी और पोप से विवाद

ट्रंप की मुश्किलें सिर्फ उनके गुस्से तक सीमित नहीं हैं. उनकी हालिया हरकतों ने आग में घी डालने का काम किया है:

सभ्यता मिटाने की जिद: ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कसम खाई थी कि वे ईरान की सभ्यता को मिटा देंगे और उसे स्टोन एज में वापस भेज देंगे.

पोप लियो XIV से टकराव: कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो XIV के साथ जारी उनके सार्वजनिक विवाद ने भी अमेरिकी सांसदों और जनता को नाराज कर दिया है.

क्या है 25वां संशोधन, जो छीन सकता है सत्ता?

यह अमेरिकी संविधान का वह कानून है जो राष्ट्रपति को ‘अक्षम’ घोषित कर पद से हटाने की शक्ति देता है.

जेडी वेंस की भूमिका: यदि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कैबिनेट का बहुमत ट्रंप के खिलाफ वोट करता है, तो वेंस तुरंत कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाएंगे.

संसद का फैसला: अगर ट्रंप इसका विरोध करते हैं, तो मामला संसद में जाएगा जहाँ उन्हें हटाने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img