Trump insulted Macron Starmer Zelenskyy | ट्रंप की फूहड़ जुबान, मैक्रों से पहले किन-किन को डंस चुके हैं US राष्ट्रपति


वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं, तब से दुनिया भर में बवाल काटे हुए हैं. जंग झेड़ने, राष्ट्रपति को उठावाने और अपने ही सहयोगियों को धमकाने तक ट्रंप सारे कांड कर चुके हैं. सिर्फ यही नहीं वो अपनी जुबान पर भी काबू खो चुके हैं. पद की गरिमा को ताक पर रखकर वो कई लोगों को भद्दे शब्द बोल चुके हैं और बेइज्जत कर चुके हैं. हाल ही में ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बुली किया है और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को भी नहीं छोड़ा. आगे जानें ट्रंप की बदजुबानी के 5 सबसे बदनाम किस्से.

मैक्रों को किया बेइज्जत, पत्नी को भी नहीं छोड़ा

एक निजी लंच के दौरान ट्रंप NATO सहयोगियों पर इस बात को लेकर भड़के हुए थे कि वे ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दे रहे. इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों की बेइज्जती की. ट्रंप ने कहा कि मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं. हद तो तब हो गई जब ट्रंप ने मजाक में कह दिया कि मैक्रों अभी भी अपनी पत्नी के उस मुक्के से उबर रहे हैं, जो उनके जबड़े पर मारा गया था. ट्रंप मैक्रों के उस वीडियो पर कमेंट कर रहे थे जो मई 2025 में मैक्रों की वियतनाम यात्रा के दौरान वायरल हुआ था. मैक्रों ने ट्रंप के इस भद्दे मजाक पर जबाव देते हुए कहा है कि ‘उनके पद को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं’.

जस्टिन ट्रूडो को डिनर के बाद पिलाया बेइज्जती का घूंट

दिसंबर 2024 में ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को नीचा दिखाने के लिए उन्हें ‘प्रधानमंत्री’ मानने से ही इनकार कर दिया. उन्होंने ट्रूडो को ‘कनाडा राज्य का गवर्नर’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने इस भद्दे बयान के जरिए कनाडा पर अमेरिका के कब्जे की मंशा जाहिर की थी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कनाडा के महान राज्य के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर करके खुशी हुई’. किसी देश के प्रमुख को ‘गवर्नर’ कहना उस देश की संप्रभुता का सीधा अपमान है, क्योंकि गवर्नर किसी देश का नहीं बल्कि एक राज्य का पद होता है.

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की बार-बार बेइज्जती

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी ट्रंप की जुबानी जंग से बच नहीं पाए हैं. ट्रंप ने कई मौकों पर स्टार्मर का मजाक उड़ाया है. ईरान जंग में स्टार्मर इकलौते थे जिन्होंने अमेरिका की मदद के लिए युद्धपोत भेजा था. इसके बावजूद ट्रंप ने उन्हें बेइज्जत कर डाला, सिर्फ सार्टमर ही नहीं बल्कि उनके देश पर तमाचा मारते हुए ट्रंप ने कहा था कि ‘हमारे हथियारों के सामने UK के युद्धपोत खिलौने हैं, हमें उनकी जरूरत नहीं है’. ट्रंप, स्टार्मर को ‘कमजोर नेता’ साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

जेलेंस्की की लाइव बेइज्जती

फरवरी 2025 में जेलेंस्की जब ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे तब ओवल ऑफिस में बैठकर ट्रंप और जेडी वेंस ने जेलेंस्की को बुरी तरह बेइज्जत किया था. ट्रंप ने रूस-यूक्रेन की जंग का जिम्मेदार जेलेंस्की को ठहराते हुए ‘एहसान फरामोश’ होने का आरोप लगाया था. ट्रंप इस बात से चिढ़े थे कि चुनाव जीतने से पहले तक जेलेंस्की जो बाइडन के बड़े सपोर्टर थे.

रिपोर्टर को कहा- Quiet Piggy

नेताओं के अलावा ट्रंप पत्रकारों को भी नहीं बख्शते. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे तीखा सवाल पूछने की कोशिश की, तो ट्रंप ने उन्हें चुप कराते हुए ‘क्वायट पिगी’ (चुप रहो नन्हे सूअर) कहकर पुकारा. एक पत्रकार के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बताता है कि ट्रंप को प्रेस की आजादी और सम्मान की कितनी कम परवाह है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img