Last Updated:
ट्रंप ने यूरोपीय संघ (European Union) से आने वाली कारों और ट्रकों पर भारी टैरिफ थोप दिया है. अमेरिका का तर्क है कि यह कदम उसके घरेलू उद्योगों और कामगारों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है. इस ऐलान के बाद से न केवल यूरोप के बड़े कार निर्माताओं में खलबली मच गई है, बल्कि ग्लोबल मार्केट भी इसका असर दिखने की संभावना है. ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया भर में ट्रेड वॉर छेड़ दी है, जिसके बाद आने वाले हफ्तों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.





