ऑटो से रोड ट्रिप कर रहे इंग्लैंड के टूरिस्ट, स्पीति-जैसलमेर रूट पर हैं ये खूबसूरत जगहें


Last Updated:

Spiti Jaisalmer Route: इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों से राजस्थान के सुनहरे रेगिस्तान तक रोड ट्रिप कर रहे हैं. लेकिन ये कोई नॉर्मल रोड ट्रिप नहीं है, जहां लोग थार- फॉर्च्यूनर से जाने में डरते हैं, वहीं ये लोग तीन पहिया ऑटो से घूम रहे हैं. उनका यह सफर सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. अगर आप भी कभी स्पीति से जैसलमेर तक रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कौन-कौन से नजारे आपको देखने के लिए मिल सकते हैं.

काजा, स्पीति वैली- स्पीति का सबसे लोकप्रिय कस्बा काजा समुद्र तल से लगभग 3,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां से आसपास के मठ, गांव और पहाड़ी नजारों का आनंद लिया जा सकता है. काजा को स्पीति घूमने का मेन बेस भी माना जाता है.  (Thumb Image Credit- @vishal_expresses, Canva)

ताबो मठ- स्पीति में स्थित ताबो मठ को हिमालय का अजंता भी कहा जाता है. इसकी स्थापना 996 ईस्वी में हुई थी. मिट्टी से बने इस मठ परिसर में कई मंदिर, स्तूप और ध्यान कक्ष मौजूद हैं. शांत वातावरण और आसपास के पहाड़ी नजारे इसे आध्यात्मिक पर्यटन के लिए खास बनाते हैं. बौद्ध संस्कृति, इतिहास और कला में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए यह स्पीति की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में गिना जाता है.

मनाली- स्पीति से निकलने के बाद मनाली हिमाचल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. यहां हरे-भरे पहाड़, ब्यास नदी और एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. यहां ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टीविट का आनंद लिया जा सकता है. मनाली से रोहतांग पास, अटल टनल, सोलंग वैली और हिडिंबा देवी मंदिर जैसे आकर्षण आसानी से देखे जा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अटल टनल और लाहौल क्षेत्र- मनाली के पास स्थित अटल टनल हिमाचल के सबसे चर्चित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है. ये टनल लाहौल घाटी तक पहुंच को आसान बनाती है और आसपास के पहाड़ी व्यू बेहद खूबसूरत हैं.

चंडीगढ़- हिमाचल से मैदानों की ओर उतरते समय चंडीगढ़ एक बेहतरीन स्टॉपओवर हो सकता है. सुव्यवस्थित शहर, रॉक गार्डन और सुखना लेक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

बीकानेर- राजस्थान में प्रवेश करने के बाद बीकानेर अपनी ऐतिहासिक हवेलियों, जूनागढ़ किले और पारंपरिक खानपान के लिए जाना जाता है. यह शहर रेगिस्तानी संस्कृति की झलक दिखाता है.

जैसलमेर- इस रोड ट्रिप का अंतिम और सबसे खास पड़ाव जैसलमेर हो सकता है. यहां का जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर झील और सैम सैंड ड्यून्स दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. सूर्यास्त के समय रेगिस्तान का नजारा बेहद यादगार माना जाता है. एक तरफ ऊंचे हिमालयी पहाड़ हैं, तो दूसरी तरफ जैसलमेर का विशाल रेगिस्तान. यही वजह है कि यह रूट देश के सबसे दिलचस्प रोड ट्रिप अनुभवों में गिना जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img