डायबिटीज से छुटकारा पाने का ये है देसी जुगाड़! वैज्ञानिकों ने खोज निकाला चमत्कारिक औषधि, सिर्फ रात में फुलाकर सुबह पीना है पानी


Last Updated:

Paneer Doda Diabetes Benefits: रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पनीर डोटा पर रिसर्च किया है. जहां इसमें पाया गया कि इसका पानी पीने से टाइप टू डायबिटीज और सूजन में राहत मिल सकती है. आइये जानते हैं इसके लाभ के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक खासतौर पर पनीर डोटा पर रिसर्च कर रहे हैं. रिसर्च में उन्होंने पाया की खासतौर पर इसको रात में फुला कर इसका पानी पीने से टाइप टू डायबिटीज में काफी राहत मिलती है. इसमें इंसुलिन की मात्रा कम होती है. इस वजह से इससे शरीर में सूजन से और थकान से काफी राहत मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कृषि वैज्ञानिक प्रशांत ने बताया कि यह शरीर के पेनक्रियाज के सेल को प्राकृतिक रूप से रिपेयर करता है. क्योंकि पेनक्रियाज से ही इंसुलिन जो है. वह बैलेंस होता है. ऐसे में खासतौर पर पेनक्रियाज में अगर कोई समस्या आती है तो इंसुलिन की मात्रा ऊपर नीचे होने लगती है. ये खासतौर पर पेनक्रियाज के हेल्थ के लिए काफी बेस्ट माना जाता है.

इस तरीके से करना है सेवन

उन्होंने बताया कि पनीर डोटा आपको रांची के जंगलों में तो खूब मिलता है. साथ ही आपको यहां के बाजार में भी मिल जाएगा, लेकिन अभी तक शुगर के मरीज इसका उतना सेवन उनता नहीं करते हैं. क्योंकि इसके बारे में इतना पता नहीं है. लोगों को ऐसे आपको एक मुट्ठी पर ही डोडा को लेना है. यह बिल्कुल चने की तरह होता है और रात भर पानी में फुला लेना है. उन्होंने बताया कि सुबह में आप देखेंगे कि इसका जो पानी है. वह पूरी तरह ब्राउन हो गया है. आपको पनीर डोटा को नहीं खाना है. बल्कि, उसका पानी जो है. उसको पी लेना है. इसमें आपके शरीर में जो इन्फ्लेशन होता है. उसको ठीक करता है. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है और ये सिर्फ पेनक्रियाज को ही नहीं बल्कि आपके चेहरे के स्किन को भी रिपेयर करता है.

बुझे चेहरे में भी आ जाएगी चमक

वह आगे बताते हैं कि ऐसे में डायबिटीज की वजह से चेहरा अगर एकदम बुझा हुआ है तो भी यह काफी फायदेमंद है. कई बार डायबिटीज की वजह से चेहरे में थोड़ा कालापन आ जाता है या स्किन ढीला हो जाता है. ऐसे में जब आपका पैंक्रियाज का सेल सही होगा, तब आप देखेंगे आपके चेहरे पर भी ग्लो आना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शुगर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img