Amarbel khane ke fayde: अमरबेल एक अनोखी औषधीय बेल है. जिसे आयुर्वेद में बेहद उपयोगी माना गया है. यह जमीन में नहीं उगती, बल्कि अन्य पौधों पर आश्रित होकर उनसे पोषक तत्व लेकर जीवित रहती है. इसी कारण इसे परजीवी लता भी कहा जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार अमरबेल में कई स्वास्थ्य लाभ छिपे है. यह खून को साफ करने, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करती है. डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या में तिल के तेल के साथ इसका उपयोग फायदेमंद माना जाता है. वहीं, गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी यह राहत देती है. जोड़ों की सूजन में इसकी लताओं को उबालकर लगाने से फायदा मिलता है. इसके अलावा यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी सहायक है. जिससे शरीर को मजबूती मिलती है.





