ज्वेलरी शॉपिंग के लिए बेस्ट दिल्ली के ये बाजार, कम बजट में खरीदें ब्राइडल सेट


होमफोटोलाइफ़फैशन

ज्वेलरी शॉपिंग के लिए बेस्ट दिल्ली के ये बाजार, कम बजट में खरीदें ब्राइडल सेट

Last Updated:

Bridal Jewelry Shopping: नेकलेस, झुमके, मांग टीका और चूड़ियां पूरे ब्राइडल लुक आकर्षक बनाते हैं. हालांकि, कई बार लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि खूबसूरत और अच्छी क्वालिटी की ज्वेलरी खरीदने के लिए काफी बड़ा बजट चाहिए होगा. लेकिन अगर आप दिल्ली में शादी की खरीदारी करने का प्लान बना रही हैं, तो यहां कई ऐसे बाजार हैं जहां हर बजट और पसंद के अनुसार ज्वेलरी मिल सकती है. चलिए यहां जानते हैं ये बाजार कहां लगते हैं.

Top Deals Inside

दिल्ली की खास बात यह है कि यहां अलग-अलग मार्केट अपनी खास ज्वेलरी स्टाइल के लिए मशहूर हैं. कहीं पारंपरिक डिजाइन मिलते हैं तो कहीं मॉडर्न और ट्रेंडी कलेक्शन. अगर आप शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली घूमने या आने की योजना बना रही हैं, तो इन बाजारों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. इससे आपको बेहतर विकल्प, उचित कीमत और डिजाइन की अच्छी वैरायटी मिल सकती है.

किनारी बाजार का नाम अक्सर शादी के सामान की खरीदारी के लिए लिया जाता है, लेकिन यहां ज्वेलरी की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है. खासतौर पर हैंडक्राफ्टेड और पारंपरिक डिजाइन की ज्वेलरी यहां आसानी से मिल जाती है. यदि आप ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो यह बाजार आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

ग्रेटर कैलाश उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है जो हल्की लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं. यहां मॉडर्न डिजाइन, शानदार फिनिश और स्टाइलिश कलेक्शन आसानी से मिल जाते हैं. रिसेप्शन, कॉकटेल या अन्य शादी समारोहों के लिए ज्वेलरी खरीदने वालों को यहां कई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुरानी दिल्ली में स्थित दरीबा कलां ज्वेलरी खरीदारी के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. यह बाजार लंबे समय से सोने और चांदी की ज्वेलरी के लिए जाना जाता है. यहां आपको नेकलेस सेट, झुमके, मांग टीका, कंगन और चूड़ियों के कई खूबसूरत डिजाइन मिल जाएंगे. पारंपरिक और क्लासिक ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए यह बाजार बेहतरीन विकल्प है.

अगर आप अपने ब्राइडल लुक के लिए कुछ यूनिक और खास तलाश रही हैं, तो साउथ एक्सटेंशन जा सकती हैं. यहां कई ऐसे शोरूम मौजूद हैं जो आपके आउटफिट के अनुसार कस्टमाइज्ड ज्वेलरी तैयार करने की सुविधा भी देते हैं. मॉर्डन और प्रीमियम डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय है.

ज्वेलरी खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान में- शॉपिंग के लिए जाते समय अपने लहंगे या ड्रेस की फोटो साथ रखें, ताकि ज्वेलरी का सही चुनाव किया जा सके. अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीद रही हैं, तो हॉलमार्क की जांच जरूर करें. वहीं, यदि कस्टम डिजाइन बनवाना है तो शादी से कुछ महीने पहले ऑर्डर देना बेहतर रहेगा. सही प्लानिंग और सही बाजार के सिलेक्शन से आप अपनी पसंद की खूबसूरत ज्वेलरी आसानी से खरीद सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img