सैमसंग के 3 महंगे वाले फोन की कीमतों में हुई भारी गिरावट, अब ज्यादा लोगों के बजट में हैं फोन, जानें नई कीमत


Last Updated:

Samsung Galaxy S25 सीरीज के तीन फोन की कीमतों में भारत में बड़ी कटौती हुई है. गैलेक्सी S25, S25 FE और S25 Ultra अब पहले से सस्ते हो गए हैं. जानिए नई कीमतें और क्या यह खरीदने का सही समय है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Samsung Galaxy S25 सीरीज़ के 3 फोन सस्ते हुए हैं.

सैमसंग ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज़ की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है. इस प्राइस ड्रॉप के बाद अब ये प्रीमियम स्मार्टफोन पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गए हैं, जिससे ज्यादा लोग इन्हें खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. नई कीमतें फ्लिपकार्ट, अमेज़न और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखने लगी हैं.

अगर बात करें बेस मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S25 की, तो यह अब फ्लिपकार्ट पर ₹56,999 में उपलब्ध है (128GB वेरिएंट). वहीं इसका 256GB वर्जन ₹62,999 में मिल रहा है. इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की कीमत भी कम होकर ₹44,999 हो गई है, जो इसे इस रेंज में एक मजबूत ऑप्शन बनाती है.

सेबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव टॉप मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में देखने को मिला है. इस फोन का बेस वेरिएंट (12GB + 256GB) अब ₹99,999 में मिल रहा है, जो पहले के मुकाबले काफी कम है. इस कीमत पर यह फोन अब प्रीमियम सेगमेंट से थोड़ा नीचे आकर ज्यादा यूज़र्स को आकर्षित कर सकता है.

क्यों महंगे हुए फोन
हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर यह नहीं बताया है कि कीमतें क्यों घटाई गई हैं या ये कटौती स्थायी है या सीमित समय के लिए. लेकिन आमतौर पर ऐसा तब देखा जाता है जब नए मॉडल मार्केट में आ जाते हैं. हाल ही में सैमसंग Galaxy S26 और सैमसंग Galaxy S26 Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए हैं, जो इस प्राइस कट की एक बड़ी वजह हो सकते हैं.

नई S26 सीरीज के आने के बाद पुरानी S25 सीरीज की कीमत कम करना कंपनी के लिए एक रणनीतिक कदम हो सकता है, ताकि पुराने मॉडल्स भी मार्केट में प्रतिस्पर्धी बने रहें. इससे उन यूज़र्स को फायदा मिलता है जो फ्लैगशिप फीचर्स तो चाहते हैं, लेकिन थोड़ा कम बजट में.

यानी कि अगर आप लंबे समय से फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का इंतजार कर रहे थे, तो सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज़ अब एक बेहतर डील बन चुकी है. खासकर इस नई कीमत पर, यह सीरीज प्रीमियम फीचर्स के साथ ज्यादा वैल्यू ऑफर करती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img