जिसने 4 मिनट में 900 लोगों को नौकरी से निकाला, अब खुद कंपनी से बाहर, विशाल गर्ग की कुर्सी गई


Last Updated:

भारतीय मूल के कारोबारी विशाल गर्ग को Better Home & Finance के CEO पद से हटा दिया गया है. गर्ग दिसंबर 2021 में चार मिनट की जूम कॉल में करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद दुनियाभर में चर्चा में आए थे. इसके बाद कंपनी को भारी आलोचना, वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे और शेयर बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा था.

Zoom

विशाल गर्ग.

दिसंबर 2021 में सिर्फ चार मिनट की जूम कॉल पर एक CEO ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. ये CEO थे भारतीय मूल के कारोबारी विशाल गर्ग, जिन्हें पूरी दुनिया में सुर्खियां मिली थीं. अब वह खुद निकाल दिए गए हैं. Better Home & Finance के CEO वह नहीं रहे. कंपनी के बोर्ड ने उनके कार्यकारी पद से हटने की पुष्टि की है. गर्ग ने बोर्ड में अपनी सीट से भी इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उस कंपनी में नेतृत्व के एक बड़े बदलाव का हिस्सा है, जिसकी छवि 900 कर्मचारियों की सामूहिक छंटनी के बाद बुरी तरह प्रभावित हुई थी.

900 लोगों को एक कॉल में नौकरी से निकाला था

गर्ग का नाम दिसंबर 2021 में अचानक दुनियाभर में चर्चा में आया था. क्रिसमस से कुछ हफ्ते पहले एक जूम मीटिंग में उन्होंने करीब 900 कर्मचारियों को तत्काल नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी थी. उस समय ये कर्मचारी कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 15 फीसदी थे. छंटनी का तरीका इतना अचानक और सख्त था कि वीडियो वायरल होने के बाद गर्ग और कंपनी को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. इस विवाद के बाद कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. गर्ग ने बाद में छंटनी के तरीके के लिए माफी मांगी और कुछ समय के लिए अपने पद से दूर भी रहे. बोर्ड ने कंपनी की लीडरशिप और वर्क कल्चर की स्वतंत्र समीक्षा भी कराई थी.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img