बार-बार फोन कनेक्ट करने का झंझट खत्म! JioCarSync से कार में बिना वायर चलेगा Android Auto और Apple CarPlay


Powered by :

Last Updated:

जियोकारसिंक उन लोगों के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है जो हर बार कार में बैठते ही फोन को USB केबल से जोड़ने की झंझट से परेशान रहते हैं. यह छोटा वायरलेस डिवाइस आपकी कार के वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सिस्टम को वायरलेस सिस्टम में बदल देता है. इससे नेविगेशन, म्यूजिक और कॉलिंग का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाता है. 

ख़बरें फटाफट

JioCarSync से कार में बिना वायर चलेगा Android Auto और Apple CarPlayZoom

अपनी कार को बेहतर बनाने के लिए वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो या ऐपल कारप्ले का लाभ उठाएं.

नई दिल्ली. आज के समय में लगभग हर गैजेट वायरलेस हो चुका है, लेकिन कार के अंदर एंड्रॉयड ऑटो या ऐपल कारप्ले इस्तेमाल करने के लिए अब भी लोगों को फोन केबल से कनेक्ट करना पड़ता है. यही वजह है कि वायरलेस कार एक्सेसरीज की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी ट्रेंड को देखते हुए जियो (Jio) ने जियोकारसिंक नाम का नया डिवाइस पेश किया है. यह एक छोटा और कॉम्पैक्ट वायरलेस एडाप्टर है, जो आपकी कार के मौजूदा वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सिस्टम को वायरलेस में बदल देता है. यानी अब कार में बैठते ही आपका फोन अपने आप सिस्टम से कनेक्ट हो जाएगा और बार बार केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या है जियोकारसिंक

जियोकारसिंक ऐसा डिवाइस है जो कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस तरीके से स्मार्टफोन से जोड़ता है. यह एंड्रॉयड फोन और आईफोन दोनों को सपोर्ट करता है. यूजर इसे कार की टचस्क्रीन, स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल और वॉइस कमांड के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं. इस डिवाइस का मकसद कार के अंदर पूरी तरह वायरलेस एक्सपीरियंस देना है ताकि नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग पहले से ज्यादा आसान हो सके.

कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस

जियोकारसिंक में ब्लूटूथ 5.3 और 5GHz वाईफाई सपोर्ट मिलता है. इसका फायदा यह है कि कनेक्शन ज्यादा स्थिर रहता है और इंटरनेट या ऑडियो में बार बार कटने की समस्या कम होती है. कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस हाई क्वालिटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग, स्मूथ नेविगेशन और क्लियर वॉयस कॉलिंग का अनुभव देता है. खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकता है जो लंबी ड्राइव के दौरान लगातार मैप्स और ऑनलाइन म्यूजिक इस्तेमाल करते हैं.

जियोकारसिंक की कीमत और ऑफर

जियोकारसिंक की आधिकारिक कीमत 4,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, ऑनलाइन सेल के दौरान इसे 1,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है. डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी दी जा रही है. इस कीमत पर यह बाजार में मौजूद कई महंगे वायरलेस कार एडाप्टर्स को चुनौती देता नजर आ रहा है.

JioCarSync आप स्पेशल प्राइस पर खरीद सकते हैं.

जियोकारसिंक की प्रमुख खूबियां

  • आसान और सरल प्लग-एंड-प्ले कनेक्शन.
  • आसान ट्रांसमिशन के लिए 2-इन-1 वायरलेस एडाप्टर को सपोर्ट करता है.
  • यह बिना किसी रुकावट के प्रदर्शन प्रदान करता है.
  • सुविधा और पुराने सिस्टमों के समर्थन के लिए टाइप सी डोंगल शामिल है.

इस्तेमाल करने के लिए क्या जरूरी है

जियोकारसिंक इस्तेमाल करने के लिए आपकी कार में पहले से वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो या ऐपल कारप्ले सपोर्ट होना जरूरी है. इसके अलावा स्मार्टफोन में ब्लूटूथ और वाईफाई फीचर एक्टिव होना चाहिए. अगर आपकी कार पहले से एंड्रॉयड ऑटो या कारप्ले सपोर्ट करती है, तो यह डिवाइस उसे आसानी से वायरलेस सिस्टम में बदल सकता है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img