Last Updated:
Rishikesh Travel Trip : ऋषिकेश में हर तरह का अनुभव एक साथ मिलता है. कोई दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करता है तो कोई अकेले सुकून की तलाश में आ जाता है. दिन में एडवेंचर और शाम को गंगा किनारे शांति. दिल्ली से आए अमित लोकल 18 से बताते हैं कि वह पहली बार ऋषिकेश आए हैं. यहां की वाइब्स काफी पॉजिटिव हैं. मोनू का कहना है कि ऋषिकेश अब फुल पैकेज डेस्टिनेशन बन चुका है. कई लोग यहां कुछ दिनों के लिए वर्क फ्रॉम माउंटेन का अनुभव लेने भी आते हैं. सस्ते होटल, होस्टल और कैफे कल्चर ने इसे बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन बना दिया है.
ऋषिकेश. गोवा वाला मजा, पहाड़ों का सुकून, गंगा किनारे का सीन और एडवेंचर का रोमांच…यही वजह है कि आज ऋषिकेश युवाओं की सबसे पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बन चुका है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के राज्यों से हर वीकेंड बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंच रहे हैं. कोई दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करता है तो कोई अकेले सुकून की तलाश में यहां आ जाता है. पहाड़ों के बीच बहती गंगा, शांत माहौल और मॉडर्न कैफे कल्चर ने ऋषिकेश को युवाओं के बीच खास पहचान दिला दी है. ऋषिकेश में हर तरह का अनुभव एक साथ मिल जाता है. दिन में एडवेंचर और शाम को गंगा किनारे शांति.
रोमांच के साथ अध्यात्म
दिल्ली से घूमने आए अमित लोकल 18 से कहते हैं कि वह दोस्तों के साथ पहली बार ऋषिकेश पहुंचे हैं. यहां का माहौल उन्हें काफी अलग लगा. अमित के मुताबिक, यहां की वाइब्स काफी पॉजिटिव हैं. उन्होंने रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया और शाम को गंगा आरती देखने पहुंचे. उनका कहना है कि यहां आकर शहर की भागदौड़ से राहत मिलती है. इसी वजह से युवा बार-बार यहां आना पसंद करते हैं.
मोनू बताते हैं कि वे यहां नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आए हैं. धार्मिक यात्रा के साथ-साथ यहां घूमने का अलग ही आनंद है. पहाड़ों के बीच सफर और रास्ते का प्राकृतिक नजारा आकर्षित करता है. मोनू का कहना है कि ऋषिकेश अब सिर्फ धार्मिक शहर नहीं रहा बल्कि युवाओं और परिवारों के लिए फुल पैकेज डेस्टिनेशन बन चुका है. ऋषिकेश में गंगा किनारे बने कैफे भी युवाओं को खूब पसंद आते हैं. कई कैफे ऐसे हैं जहां बैठकर लोग घंटों गंगा का नजारा देखते रहते हैं. यहां का माहौल गोवा जैसी फील देता है लेकिन पहाड़ों के बीच होने की वजह से सुकून अलग स्तर का महसूस होता है.
इनके लिए स्वर्ग से कम नहीं
शाम होते ही लक्ष्मण झूला और राम झूला के आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठता है. गंगा आरती देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. सोशल मीडिया पर रील्स और फोटो के जरिए भी ऋषिकेश तेजी से युवाओं के बीच ट्रेंड कर रहा है. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी ऋषिकेश किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग, क्लिफ जंपिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां युवाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं. कई लोग यहां कुछ दिनों के लिए वर्क फ्रॉम माउंटेन का अनुभव लेने भी आते हैं. सस्ते होटल, होस्टल और कैफे कल्चर ने इसे बजट फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन बना दिया है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें





