पत्रकारिता की दिशा बदली
इस कदम ने न केवल पत्रकारिता की दिशा बदली, बल्कि दर्शकों के समाचार देखने और समझने के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया। उनकी सोच ने आधुनिक पत्रकारिता को एक नई दिशा दी। 24 घंटे चलने वाले न्यूज मॉडल ने दुनिया को ऐसी व्यवस्था दी, जहां लोग किसी भी घटना को तुरंत और लाइव देख सकते हैं। यह मॉडल आज दुनिया के लगभग हर न्यूज चैनल की पहली शर्त बन चुका है।
टेड टर्नर केवल न्यूज चैनल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी बड़ा विस्तार किया। उनके बिजनेस साम्राज्य में केबल टीवी का पहला सुपरस्टेशन, फिल्म और कार्टून चैनल्स के साथ-साथ खेल जगत की बड़ी फ्रेंचाइजी अटलांटा ब्रेव्स भी शामिल थी। वह एक चैंपियन नौका रेसर भी थे। साल 1991 में टाइम मैगजीन ने टर्नर को ‘मैन ऑफ द ईयर’ के खिताब से सम्मानित किया था।





