समूह की प्रमुख कंपनियों में गिरावट
गिरावट में योगदान देने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल है, जिसका बाजार पूंजीकरण 4,898 करोड़ रुपए घटा और टाटा स्टील के मार्केटकैप में 4,745 करोड़ रुपए की कमी देखी गई। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की मार्केट वैल्यू में 3,098 करोड़ रुपए की कमी आई, जबकि टाटा पावर और इंडियन होटल्स को क्रमशः 1,598 करोड़ रुपए और 1,566 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।




