Last Updated:
इन छुट्टियों में बच्चों के लिए दिल्ली किसी जादुई पिटारे से कम नहीं है. यहां मनोरंजन के साथ ज्ञान का अनोखा संगम मिलेगा. विज्ञान के रहस्यों से लेकर रोमांचक सैर तक, बच्चों के लिए बहुत कुछ खास है. लेख में जानें उन 5 जगहों के बारे में जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी.
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आने लगती है. ऐसे में हर माता-पिता की कोशिश होती है कि बच्चों को कुछ नया दिखाया जाए, जहां वे सीखें भी और एंजॉय भी करें. राजधानी दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बच्चों के लिए मस्ती, ज्ञान और रोमांच तीनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. आइए जानते हैं दिल्ली की 5 ऐसी खास जगहों के बारे में, जहां इस समर वेकेशन बच्चों को जरूर लेकर जाएं.

प्रगति मैदान के पास स्थित यह सेंटर बच्चों के लिए बेहद रोचक है. यहां साइंस के मॉडल्स, इंटरएक्टिव गेम्स और 3D शो बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करते हैं. यह जगह बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान को भी बढ़ाती है.सिर्फ ₹30 में, आप बच्चों को मजेदार अनुभव के ज़रिए दिलचस्प इतिहास और इतिहास से परिचित करा सकते हैं. इसके अलावा, साइंस म्यूज़ियम के अंदर एक कैंटीन भी है जहां आप खाने का मज़ा ले सकते हैं.

आईटीओ के पास स्थित Shankar’s International डॉल म्यूजियम बच्चों के लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है. यहां 85 से ज्यादा देशों की हजारों खूबसूरत गुड़ियां प्रदर्शित हैं, जो अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं को दर्शाती हैं. हर डॉल की अपनी खास पोशाक Shankar’s International Dolls Museum स्टाइल बच्चों को काफी आकर्षित करती है. यह म्यूजियम बच्चों को दुनिया की विविधता से परिचित कराने का शानदार जरिया है, जहां वे खेल-खेल में अलग-अलग देशों के बारे में जान सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीन मूर्ति भवन के पास स्थित नेहरू तारामंडल बच्चों के लिए बेहद रोमांचक जगह है. यहां बच्चे अंतरिक्ष, ग्रहों और तारों के बारे में दिलचस्प तरीके से सीखते हैं. डोम थिएटर में होने वाले स्पेस शो बच्चों को ब्रह्मांड की सैर कराते हैं, जो उनके लिए यादगार अनुभव बनता है. यह जगह विज्ञान और खगोल विज्ञान में रुचि बढ़ाने का शानदार माध्यम है, जहां बच्चे खेल-खेल में अंतरिक्ष की अनोखी दुनिया को समझते हैं.

दिल्ली का यह चिड़ियाघर बच्चों के लिए सबसे पसंदीदा घूमने की जगहों में से एक है. यहां शेर, बाघ, हाथी, भालू और कई दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है. बड़े क्षेत्र में फैला यह ज़ू हरियाली से घिरा हुआ है, जहां बच्चे प्रकृति के बीच समय बिताते हैं. साथ ही, उन्हें जानवरों की आदतों और उनके संरक्षण के बारे में भी सीखने को मिलता है, जिससे यह जगह मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का भी बेहतरीन केंद्र बन जाती है.

चाणक्यपुरी स्थित रेल म्यूजियम बच्चों के लिए बेहद खास जगह है, जहां वे भारत की रेलवे विरासत को करीब से देख सकते हैं. यहां 100 से ज्यादा पुराने इंजन और कोच प्रदर्शित हैं, जो देश के रेल इतिहास की कहानी बताते हैं. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन की सवारी सबसे बड़ा आकर्षण होती है, जिसमें बैठकर वे पूरे म्यूजियम का चक्कर लगाते हैं. इसके अलावा यहां इंटरएक्टिव गैलरी और मॉडल्स भी हैं, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान देते हैं. यह जगह बच्चों को इतिहास, तकनीक और रोमांच तीनों का अनूठा अनुभव कराती है.





