ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच स्टारलिंक डिवाइस से जासूसी का खुलासा, कई लोग गिरफ्तार


तेहरान मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमांड इन्फॉर्मेशन सेंटर ने दावा किया कि युसेफाबाद में संदिग्धों ने एक फ्लैट किराए पर लिया था जिसका इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए किया जाता था और उन्होंने इंटेलिजेंस सर्विसेज और विदेश में दुश्मन नेटवर्क को जानकारी और खबरें भेजने के लिए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट समेत उन्नत संचार उपकरणों का इस्तेमाल किया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में शिराज से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दक्षिण-पूर्व में, सरवेस्टन पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दावा है कि वह जरूरी और संवेदनशील स्थान से संदेश, तस्वीर और वीडियो सामग्री दुश्मन नेटवर्क को भेज रहा था।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img