Last Updated:
ये हादसा प्राइवेट जेट के साथ हुआ है, जो अभी लैंडिंग करने वाला था. हादसाग्रस्त हुए जेट की जानकारी मिली है कि ये एक छोटा सेसना 680 साइटेशन लैटीट्यूड जेट था जिसका हुए रजिस्ट्रेशन नंबर N523QS है. रविवार भी अमेरिका में एक विमान हादसा हुआ था जिसमें सभी लोग मारे गए थे.
प्लेन कुछ इस तरह क्रैश हुआ. (AI से इनहैंस की गई तस्वीर)
अमेरिका के टेक्सास में विमान हादसा हुआ है जिसमें एक की मौत और 5 घायल हो गए हैं. लारेडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निजी सेसना साइटेशन जेट लैंडिंग से पहले नीचे उतरा और पलट गया. इसके बाद उसमें से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गईं. घायलों को स्मोक इनहेलेशन हुआ है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अचानक से नीचे उतर गया जेट
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ने काबोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लैंडिंग से पहले नीचे उतरा था. सामने आए वीडियो दिख रहा है कि इसके बाद जेट पलट गया और उसमें आग की लपटें उठने लगीं. वीडियो में अधिकारियों को विमान के अंदर फंसे यात्रियों को बचाने के लिए कॉकपिट का दरवाजा तोड़ते हुए भी दिख रहे हैं.
अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कि विमान में कितने लोग सवार थे. लारेडो पुलिस विभाग ने बताया है कि यह हादसा रात 10 बजे के आसपास हुआ है. जेट हादसे की इस घटना के बाद लूप 20 पर क्लार्क और साउंडर्स के बीच ट्रैफिक को रोक दिया गया है. लारेडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने साफ किया है कि ये एक निजी उड़ान थी. इसके के बारे में कोई और ज्यादा जानकारी नहीं है.
हादसाग्रस्त हुए जेट की जानकारी मिली है कि ये एक छोटा सेसना 680 साइटेशन लैटीट्यूड जेट था जिसका हुए रजिस्ट्रेशन नंबर N523QS है.
रविवार को भी हुआ था हादसा
‘स्काईडाइव कैनसस सिटी’ की तरफ से चलाए जा रहा एक विमान रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. कैनसस सिटी से लगभग 80 मील दक्षिण में बेट्स काउंटी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ था. इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एकमात्र भारतीय नागरिक थे.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें




