बाजार के ड्रिंक को कहें बाय-बाय, अपनाएं छतरपुर का देसी एनर्जी बूस्टर, गर्मी में बना वरदान


होमताजा खबरlifestyle

देसी जड़ी-बूटी से तैयार एनर्जी ड्रिंक, गर्मी में रखे आपको फिट और कूल

Last Updated:

Kamraj Energy Drink Recipe: छतरपुर जिले में कामराज नाम की एक ऐसी घास पाई जाती है. जिसे तोड़ने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. ये महंगी औषधि फ्री में मिल जाती है. इस औषधि से गर्मी भर एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं जिसके चलते बाजारों का एनर्जी ड्रिंक नहीं खरीदना पड़ता है. इसे पीने से गर्मी भी छूमंतर हो जाती है, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी…

Kamraj Energy Drink Recipe: छतरपुर जिले में एक ऐसी घास पाई जाती है. जिसे तोड़ने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस घास को क्षेत्रीय भाषा में कामराज औषधि के नाम से जाना जाता है. ग्रामीणों के मुताबिक, ये महंगी औषधि उन्हें फ्री में मिल जाती है. इस औषधि से गर्मी भर एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं जिसके चलते उन्हें बाजारों का एनर्जी ड्रिंक नहीं खरीदना पड़ता है. इसके सेवन से गर्मी भी छू-मंतर हो जाती है. छतरपुर जिले में एक ऐसी औषधि पाई जाती है जो चित्रकूट के जंगल पहाड़ों में पाई जाती है. इस औषधि को क्षेत्रीय भाषा में कामराज कहा जाता है. इस औषधि को दूर-दूर से भी लोग लेने आते हैं. ये औषधि पहाड़ी क्षेत्रों में उगती है. हालांकि, हर पहाड़ी में भी ये औषधि देखने को नहीं मिलती है. इस औषधि की मांग तो 12 महीने रहती है लेकिन गर्मी सीजन में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. दरअसल, इस कामराज औषधि से ग्रामीण क्षेत्रों में एक एनर्जी बूस्टर ड्रिंक बनाया जाता है जो गर्मी, लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है.

ऐसे तैयार करें कामराज एनर्जी ड्रिंक 
आयुर्वेदिक वैद्य बताते हैं कि सबसे पहले आपको पहाड़ से कामराज तोड़कर लाना होता है. अगर बाजार में मिलता है तो वहां से खरीद सकते हैं. इसे तोड़ने के बाद पानी में 20 मिनट के लिए फुला देना है. 20 मिनट बाद आप देखेंगे कि सूखा कामराज हरा है गया है. इस कामराज को सिलबट्टे की सहायता से पीस लेना है. इसके बाद इसे पानी में शक्कर के साथ मिला देना है. अगर आप दूध में पीना चाहते हैं तो दूध में पिसा कामराज शक्कर के साथ मिलाकर पी सकते हैं. कुछ लोग तो बगैर शक्कर सीधे पानी में ही घोलकर पी जाते हैं.

इतनी मात्रा में करें सेवन 
आयुर्वेदिक वैद्य बताते हैं कि कामराज का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा का ध्यान जरूर देना है क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा शरीर को बहुत ठंडा कर सकती है. ये बहुत ठंडा होता है इसलिए हर दिन आपको 1 से 2 ग्राम कामराज ही पानी में फुलाना है. एक व्यक्ति के लिए 1 से 2 ग्राम कामराज की मात्रा पर्याप्त होती है.

लू और गर्मी से बचाता है 
कोई भी व्यक्ति अगर इसे लगातार 8 दिन तक इसका ड्रिंक बनाकर पीता है तो उसकी भयंकर गर्मी भी खत्म हो जाती है. अगर आप इसे हर दिन पीते हैं और धूप में भी चलना-फिरना करते हैं तो आपको लू भी नहीं लगती है. अगर यूरीन पास करने में जलन होती है तो इसके सेवन से जलन नहीं होती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img