सैमसंग गैलेक्सी S27 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा और नया ALoP ज़ूम टेक, लीक्स वायरल


Powered by :

Last Updated:

सैमसंग गैलेक्सी S27 Pro को लेकर नए लीक्स में बड़ा दावा सामने आया है कि यह फोन गैलेक्सी S27 अल्ट्रा से भी बेहतर टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला ALoP लेंस दिया जा सकता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को भी बेहतर बनाएगा. जानें पूरी डिटेल्स…

ख़बरें फटाफट

सैमसंग गैलेक्सी S27 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा और नया ALoP ज़ूम टेकZoom

Samsung S27 Pro की डिटेल्स लीक, लो-लाइट फोटोग्राफी हो सकती है शानदार

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप सीरीज़ सैमसंग गैलेक्सी S27 सीरीज़ को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पहले उम्मीद थी कि कंपनी इसमें ‘प्रो’ मॉडल को शामिल नहीं करेगी, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाली सीरीज़ में सैमसंग गैलेक्सी S27 प्रो मॉडल शामिल किया जा सकता है, जो सीधे अल्ट्रा वेरिएंट से नेचे पोजिशन होगा.

कैमरा में बड़ा ट्विस्ट- लीक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S27 प्रो का कैमरा सेटअप काफी खास हो सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का नया ALoP (All Lenses on Prism) टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा. दिलचस्प बात यह है कि यही टेक्नोलॉजी इसे Ultra मॉडल से अलग बनाती है.

वहीं दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी S27 Ultra में पारंपरिक 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि प्रो मॉडल भले ही ‘Ultra’ से छोटा हो, लेकिन कुछ कैमरा फीचर्स में यह उसे टक्कर दे सकता है.

लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार
सैमसंग का ALoP लेंस डिज़ाइन खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें ऑप्टिकल सिस्टम प्रिज्म के ऊपर रखा जाता है. इससे कैमरा मॉड्यूल कॉम्पैक्ट बनता है और लो-लाइट फोटोग्राफी में ज्यादा ब्राइट और क्लियर इमेज मिल सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी S27 प्रो में 6.47-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसके अलावा ये मॉडल 200MP मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आ सकता है, जो Ultra मॉडल के समान होंगे. हालांकि इसमें S Pen सपोर्ट नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो इसे Ultra से अलग बनाता है.

अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो सैमसंग का आने वाला गैलेक्सी S27 प्रो कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में एक ‘game changer’ बन सकता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो फोटोग्राफी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img