रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में पांच लोगों की मौत


कीव में पहले बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार हुई और उसके बाद ‘शाहिद’ ड्रोन से हमले किए गए, जिसके कारण हुए जबरदस्त धमाकों की आवाज पूरे शहर में सुनी गयी। इस दौरान कई लोगों ने बंकरों में शरण ली, वहीं अधिकारियों ने निवासियों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की। क्लिमेनको ने कहा, ‘‘कीव पर मुख्य हमला हुआ है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।’’

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर त्काचेंको ने बताया कि राजधानी में एक बच्चे समेत 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में 30 मिनट से भी कम समय में पांच हमले हुए जिनमें 25 मंजिला आवासीय इमारत भी चपेट में आ गयी जबकि एक बाजार और किराना दुकान में आग लग गई। वहीं, ओबोलोन्स्की जिले में नौ मंजिला रिहायशी इमारत भी हमले की चपेट में आ गयी।

त्काचेंको ने रूस पर जानबूझकर आवासीय इमारतों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उसका (रूस का) सोचा-समझा और जानबूझकर लिया गया फैसला है।’’



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img