रियलमी के नए ईयरबड्स में मिलेगा 55dB ANC और हाई रेजोलूशन ऑडियो, 50 घंटे चलेगी बैटरी


रियलमी ने भारत में अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स रियलमी Buds Air 8 Pro लॉन्च कर दिए हैं, कंपनी ने इन्हें रियलमी 16T और रियलमी Watch S5 के साथ पेश किया है, नए TWS ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, 55dB तक Adaptive ANC और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं,

रियलमी Buds Air 8 Pro की कीमत- भारत में रियलमी बड्स एयर 8 Pro की कीमत ₹6,999 रखी गई है, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹300 तक का डिस्काउंट भी मिलेगा, ये ईयरबड्स Master White और Master Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे,

इनकी पहली सेल 3 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 5 जून रात 11:59 बजे तक चलेगी, ग्राहक इन्हें Flipkart, Amazon, Myntra, रियलमी.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे,

दमदार ऑडियो और ANC फीचर्स
रियलमी Buds Air 8 Pro में 11mm Dynamic Bass Driver और 6mm माइक्रो प्लानर ट्विटर दिया गया है, कंपनी का दावा है कि ये 20Hz से 40kHz तक का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट करता है, जिससे लो, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी पर शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलती है.

ईयरबड्स में Adaptive ANC फीचर मिलता है जो 55dB तक नॉइज कम कर सकता है, इसके अलावा ट्रांसपेरें  भी दिया गया है, जिससे यूजर्स आसपास की आवाजें सुन सकते हैं.

गेमिंग और कॉलिंग के लिए खास
इन ईयरबड्स में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं जो AI Noise Cancellation और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करते हैं, गेमर्स के लिए इसमें 45ms लो लेटेंसी वाला Game Mode भी मौजूद है,

बैटरी और कनेक्टिविटी
रियलमी Buds Air 8 Pro Bluetooth 6.1 और LHDC 5.0 Hi-Res Wireless Audio सपोर्ट के साथ आते हैं, कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये 12 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक चल सकते हैं,

फास्ट चार्जिंग फीचर की मदद से सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है. साथ ही ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img