Last Updated:
PM Modi Advice on Extreme Heat: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को गर्मी और हीटवेव हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से अपील है कि इस गर्मी में अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को फोन करके उनका हालचाल पूछें. साथ ही उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और आराम करने की सलाह दें. पीएम ने पशु-पक्षियों को भी पानी पिलाने की अपील की है.
पीएम मोदी ने गर्मी से बचने के लिए लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं.
PM Modi Tips To Prevent Summer Heat: देश के कई हिस्सों में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी है. कई जगहों पर तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गर्मी का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और इसकी वजह से कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है. गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें. प्रधानमंत्री ने दादा-दादी और नाना-नानी जैसे बुजुर्गों की देखभाल करने की भी अपील की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें. कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं, ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.”
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।…





