iPhone छोड़ लोग खरीद रहे हैं यह फोन, अब मिल रहा है रिकॉर्ड छूट पर, लुक एकदम यूनीक


Powered by :

Last Updated:

Nothing Phone 3 को Amazon पर ₹37,000 की भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा और 5,500mAh बैटरी वाला यह फ्लैगशिप फोन अब ₹42,999 में उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

iPhone छोड़ लोग खरीद रहे हैं यह फोन, अब मिल रहा है रिकॉर्ड छूट पर, लुक यूनीकZoom

₹42,999 में Nothing Phone 3, क्या यह अभी का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन डील है?

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. नथिंग फोन 3 पर अमेज़न ने बड़ी छूट की पेशकश की है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से ₹37,000 सस्ता हो गया है. लॉन्च के समय ₹79,999 में आने वाला यह फोन अब सिर्फ ₹42,999 में खरीदा जा सकता है. ऐसे में यह डील उन लोगों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकती है जो फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं.

अमेज़न पर मिल रहे इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल सकता है. अगर आप अमेज़न Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो Prime मेंबर्स को 5 प्रतिशत और दूसरे ग्राहकों को 3 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹1,512 प्रति माह से होती है.

कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके ₹38,900 तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त की जा सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.

Nothing Phone 3 के फीचर्स
नथिंग फोन 3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. आउटडोर इस्तेमाल के दौरान इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव शानदार रहता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें मेन कैमरा, पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर जरूर देखने लायक है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img