Oppo Reno 16 सीरीज की एंट्री तय! 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी का दम, शुरू हुई प्री-बुकिंग


Powered by :

Last Updated:

Oppo Reno 16 Series की लॉन्च डेट जल्द सामने आ सकती है. इसमें 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 7000mAh तक की बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Oppo Reno 16 सीरीज की एंट्री तय! 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी का दमZoom

Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro प्री-बुकिंग शुरू, जानिए फीचर्स और लॉन्च अपडेट

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Oppo Reno 16 Series आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर इस नई सीरीज के लॉन्च का संकेत दे दिया है. कंपनी ने चीन में अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर जानकारी दी है कि Reno 16 सीरीज की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

इस सीरीज में दो मॉडल आने की उम्मीद है- Reno 16 और Reno 16 Pro. ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Reno 15 और Reno 15 Pro के अपग्रेड वर्जन होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि ग्लोबल लॉन्च जुलाई से अगस्त के बीच हो सकता है.

लीक्स के मुताबिक, Reno 16 में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसमें मीडियाटेक Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहने की उम्मीद है.

वहीं, Reno 16 Pro में बड़ा 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. इसमें ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है. खास बात यह है कि इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है. साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है.

200 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद
कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर हो सकती है.

कीमत की बात करें तो पिछली Reno 15 सीरीज के आधार पर इसकी कीमत मिड-प्रिमियम रेंज में हो सकती है. कुल मिलाकर, Oppo Reno 16 सीरीज उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकती है, जो स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img