OnePlus N6x vs बाकी बजट फोन! क्या 7,000mAh बैटरी वाला यह फोन बनेगा नया बेस्ट ऑप्शन?


अगर आप 20,000 रुपये से कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वनप्लस ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने भारत में OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है. यह फोन हाल ही में पेश की गई N-सीरीज का हिस्सा है और वनप्लस N6 के नीचे पोजिशन किया गया है.

इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत, सेल डेट और सभी स्पेसिफिकेशंस.

OnePlus N6x के फीचर्स

वनप्लस N6x में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 254 PPI पिक्सल डेंसिटी और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है. फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 13,280mm वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

सॉफ्टवेयर

OnePlus N6x Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. दोनों कैमरे 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

OnePlus N6x की कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6x को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.

  • 4GB + 64GB – ₹18,999
  • 4GB + 128GB – ₹20,999

फोन Burgundy Red और Ice Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. इसकी पहली सेल 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img