अब लैपटॉप बंद करते समय नहीं आएगा अपडेट का झटका, माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला


विंडोज़ अपडेट अक्सर सबसे गलत समय पर आ जाता है. कभी जरूरी प्रेजेंटेशन बनाते समय, कभी मीटिंग में शामिल होने से पहले, या रात में लैपटॉप बंद करके सोने की तैयारी के दौरान अचानक Windows अपडेट शुरू हो जाता है. इससे कई यूजर्स परेशान रहते हैं. अब माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या को समझते हुए Windows Update में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जो लोगों के लिए काफी राहत देने वाले हैं.

सबसे बड़ा बदलाव ‘Pause Updates’ फीचर में किया गया है. अब यूजर्स Windows अपडेट को एक बार में 35 दिनों तक रोक सकते हैं. पहले ये सुविधा सीमित थी, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे और आसान बना दिया है. यूजर को एक कैलेंडर इंटरफेस मिलेगा, जहां वह अपनी पसंद की तारीख चुन सकता है, जिसके बाद उस दिन तक कोई अपडेट नहीं आएगा.

सबसे खास बात यह है कि 35 दिन पूरे होने के बाद आप फिर से अगले 35 दिनों के लिए अपडेट को Pause कर सकते हैं. यानी जरूरत पड़ने पर आप लंबे समय तक अपडेट टाल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने सलाह दी है कि सुरक्षा अपडेट को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दूसरा बड़ा बदलाव ‘Update and Restart’ को लेकर है. पहले जब सिस्टम अपडेट तैयार होता था, तो Shutdown या Restart करते समय विंडोज़ अक्सर जबरदस्ती ‘Update and Restart’ या ‘Update and Shut Down’ का ऑप्शन दिखाता था.

अब ऐसा नहीं होगा. माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि अब यूजर अगर सामान्य Restart या Shut Down चुनता है, तो सिस्टम वही करेगा और छिपकर अपडेट शुरू नहीं करेगा.

इसके अलावा, नए कंप्यूटर सेटअप के दौरान भी बदलाव किया गया है. अब Out-of-Box Experience यानी पहली बार PC सेट करते समय यूजर्स अपडेट को स्किप कर सकेंगे. इससे नया सिस्टम जल्दी इस्तेमाल करना आसान होगा.

ड्राइवर अपडेट्स के नाम भी अब ज्यादा साफ और समझने लायक होंगे. जैसे यह बताया जाएगा कि अपडेट डिस्प्ले, ऑडियो, बैटरी या किसी अन्य हिस्से के लिए है.

यूज़र्स को मिलेगी राहत
फिलहाल ये नए फीचर्स Windows Insider यूजर्स के लिए उपलब्ध किए जा रहे हैं. आने वाले समय में सभी विंडोज़ यूजर्स को यह सुविधा मिल सकती है. माइक्रोसॉफ्ट का ये कदम उन लोगों के लिए बहुत राहत भरा है, जो बार-बार आने वाले विंडोज़ अपडेट से परेशान रहते थे.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img