अब हर कोई खरीद सकता है महंगा वाला फोन, ₹20,000 सस्ता हुआ ये प्रीमियम फ्लिप फोन, लिमिटेड टाइम ऑफर


अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है. मोटोरोला का स्टाइलिश फ्लिप फोन मोटोरोला रेज़र 40 अब भारी डिस्काउंट के साथ ₹40,000 से कम में मिल रहा है.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल ₹39,999 कर दी गई है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹59,999 थी, यानी इस पर सीधे ₹20,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,042 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है.

जो लोग एक बार में पूरा पैसा नहीं देना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. इसकी EMI ₹1,406 प्रति महीने से शुरू होती है. वहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹37,950 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है.

कैसे हैं सभी स्पेसिफिकेशंस?

फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला रेज़र 40 में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें एक छोटा एक्सटर्नल AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे बिना फोन खोले कई काम किए जा सकते हैं.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिससे यह रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी के लिए इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यानी कि अगर आप कम कीमत में फोल्डेबल फोन का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो मोटोरोला रेज़र 40 पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img