Last Updated:
नेपाल एक ऐसा देश है जहां प्रकृति, एडवेंचर और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां की हिल स्टेशन, झीलें और ट्रेकिंग रूट्स हर यात्री को एक अलग ही अनुभव देते हैं, जो जीवनभर याद रहता है.
पोखरा नेपाल का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है. यहां फेवा झील, पहाड़ों का खूबसूरत नजारा और पैराग्लाइडिंग का मजा मिलता है. गर्मियों में यहां का मौसम सुहावना रहता है, और आप बोटिंग, कैंपिंग और रिलैक्सिंग के लिए परफेक्ट जगह पा सकते हैं.

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो अन्नपूर्णा सर्किट आपके लिए बेस्ट है. यह दुनिया के सबसे मशहूर ट्रेक्स में से एक है, जहां बर्फीले पहाड़, गांव और झरनों के बीच ट्रैकिंग का अलग ही अनुभव मिलता है.

नगरकोट काठमांडू के पास एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने सनराइज व्यू के लिए जाना जाता है. यहां से हिमालय की चोटियों का नजारा बेहद शानदार दिखता है. शांत माहौल में छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद करते हैं, तो चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं. यहां आप जंगल सफारी, हाथी सफारी और रिवर कैनोइंग का मजा ले सकते हैं. यह जगह गर्मियों में भी एडवेंचर से भरपूर रहती है.

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के करीब जाने का सपना यहां पूरा होता है. एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैकिंग के लिए मशहूर है, जहां हर कदम पर शानदार पहाड़ी नजारे देखने को मिलते हैं.

लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है. यह जगह शांति और ध्यान के लिए जानी जाती है. अगर आप सुकून भरी छुट्टी चाहते हैं, तो यहां का वातावरण आपको पूरी तरह रिलैक्स कर देगा.

लांगटांग नेशनल पार्क ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए शानदार जगह है. यहां आपको झरने, ग्लेशियर और खूबसूरत घाटियां देखने को मिलती हैं. भीड़ कम होने के कारण यहां का अनुभव ज्यादा सुकून भरा होता है.

धुलिखेल एक शांत और कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है. यहां से हिमालय का व्यू बहुत साफ दिखाई देता है. आप यहां ट्रैकिंग, मेडिटेशन और रिलैक्सिंग का मजा ले सकते हैं.





