Motorola Edge 70 Pro vs बाकी फ्लैगशिप फोन: खरीदने से पहले जानिए क्या है खास


Powered by :

Last Updated:

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च हो गया है. ₹38,999 की शुरुआती कीमत में 50MP Sony LYT-710 कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

ख़बरें फटाफट

Motorola Edge 70 Pro vs बाकी फ्लैगशिप फोन: खरीदने से पहले जानिए क्या है खासZoom

मोटोरोला का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा बना खास

मोटोरोला ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें 50MP Sony LYT-710 कैमरा, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 रखी गई है. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल ₹41,999 में उपलब्ध होगा. ग्राहक Axis Bank और HDFC Bank कार्ड से ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं.

इसके अलावा ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. यह फोन 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. अगर आप 40 हजार रुपये के बजट में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 Pro एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है.

कैसे हैं नए मोटोरोला फोन के फीचर्स?
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. HDR10+ सपोर्ट और 100% DCI-P3 कलर गैमट इसे वीडियो और गेमिंग के लिए शानदार बनाते हैं.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है.

फोन तीन Pantone कलर ऑप्शन – Lilly White, Tea और Titan में आता है. डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लिम है, क्योंकि इसकी मोटाई सिर्फ 6.99mm और वजन 183 ग्राम है.

कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग इसे और भी खास बनाती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img