Last Updated:
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए वेनेजुएला को 51वां राज्य बनाने की बात कही थी. इसके बाद मार्को रूबियो का फोटो वायरल हो रहा है जिसे व्हाइट हाउस के निदेशक ने जारी किया है.
मार्को रुबियो का फोटो.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक ग्राफिक शेयर किया था. इसमें वेनेजुएला को संयुक्त राज्य अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया गया है. इसी के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो को एयर फ़ोर्स वन पर नाइकी का वैसा ही ट्रैकसूट पहने देखा गया है. ये वही ट्रेक सूट है जिसमें वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहना था.
व्हाइट हाउस ने शेयर की तस्वीर
ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन पर जा रहे हैं. इसी समय ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर यह तस्वीर पोस्ट की. ग्राफिक में वेनेजुएला के नक्शे पर अमेरिकी झंडा दिखाया गया था. साथ ही उसे 51वां राज्य बताया गया था. बाद में व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भी वही तस्वीर शेयर की.
पोस्ट ट्रंप द्वारा फॉक्स न्यूज को दिए उस बयान के एक दिन बाद आई है. इसमें उन्होंने कहा था कि वह वेनेजुएला को नया अमेरिकी राज्य बनाने पर सोच रहे हैं. हालांकि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पहले इस विचार को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि देश ने अमेरिका का 51वां राज्य बनने पर कभी विचार नहीं किया है.
मादुरो ने पहना से ऐसा ही ट्रेकसूट
लगभग उसी समय व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेुंग ने एयर फोर्स वन पर रुबियो की एक तस्वीर शेयर की. इसमें उन्होंने ग्रे रंग का नाइकी टेक ट्रैकसूट पहना था. इसे सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी पोशाक से जोड़ा जो जनवरी में अमेरिकी हिरासत में लिए जाने के समय मादुरो ने पहनी थी.
चेुंग ने X पर लिखा, “सचिव रुबियो एयर फोर्स वन पर नाइकी टेक वेनेजुएला में जलवा बिखेर रहे हैं!”. पत्रकार केली मेयर ने भी यह तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने कहा कि रुबियो ने मादुरो द्वारा पकड़े जाने के दौरान पहने गए ट्रैकसूट जैसा ही सूट पहना है.
मार्को रुबियो लोग मादुरो से जोड़ रहे
जनवरी के अभियान के बाद अमेरिकी हिरासत में मादुरो की तस्वीरें ऑनलाइन दिखाई देने के बाद ग्रे नाइकी सूट चर्चा का विषय बन गया थी. ऑनलाइन नाइकी टेक लाइन की तलाश काफी बढ़ गई. यह ट्रैकसूट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत एक मीम बन गया.
ट्रंप की ताजा पोस्ट ने वेनेजुएला के इर्द-गिर्द उनकी बयानबाजी को और बढ़ा दिया है. इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने पहले कनाडा और ग्रीनलैंड के बारे में इसी तरह की टिप्पणी की थी. इसके बाद वेनेजुएला के संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बनने का विचार फिर से रखा.





