च्युइंग गम और डाइट सोडा से घटाया 60 किलो वजन ! शख्स ने बताए वेट लॉस के 7 अजीबोगरीब तरीके


Last Updated:

Strange Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए कई लोग जिम जॉइन करते हैं और डाइटिंग करते हैं. इससे कई बार वजन कम भी होता है, लेकिन एक शख्स ने अजीबोगरीब तरीकों से 60 किलो वजन कम करने में कामयाबी हासिल की है. कुवर कपूर नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की है. कई बार छोटे-छोटे बदलाव वेट लॉस में कारगर होते हैं.

Zoom

वेट लॉस के लिए शख्स ने बेहद अजीबोगरीब तरीके अपनाए.

Weird Weight Loss Hacks: आज के समय में वेट लॉस के लिए नए-नए ट्रेंड फॉलो किए जा रहे हैं. कई लोग इसके लिए जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, तो कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन घटाना सिर्फ डाइट और जिम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी आदतों का भी बड़ा रोल होता है. इंटरनेट पर आपको वजन कम करने के हजारों तरीके मिल जाएंगे, लेकिन हाल ही में एक शख्स ने कुछ ऐसे अनोखे टिप्स शेयर किए हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है. उसने दावा किया है कि नेचुरल तरीके से सही डाइट, एक्सरसाइज और कुछ अनोखे फिटनेस हैक्स अपनाकर 60 किलोग्राम वजन कम कर लिया. कुछ ऐसे हैक्स हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक कुवर कपूर नामक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वेट लॉस के लिए उसने कुछ अनोखे बदलाव किए, जिससे उसका वजन 142 किलो से 80 किलो तक पहुंच गया. इनमें सबसे चौंकाने वाली बात थी डाइट सोडा पीना. आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन उनका कहना है कि जीरो कैलोरी वाला डाइट सोडा खाने के साथ लेने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और ज्यादा खाने से बचाव होता है. इसके अलावा शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाने से भी वजन कम हो सकता है. शख्स के मुताबिक खाना खाने के बाद अगर आप च्युइंग गम चबाते हैं, तो दिमाग को लगता है कि आप अभी भी खा रहे हैं. इससे बार-बार स्नैकिंग की आदत कम होती है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचा जा सकता है.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img