नेपाल में टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विमान में कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इनमें संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कुछ अधिकारी भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना के बाद रनवे पर विमान खड़ा रहने के कारण कुछ समय के लिए हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img