maharajganj tail fall | must visit places in maharajganj | महराजगंज में घूमने वाली जगहें |


Last Updated:

Must Visit Places Near Maharajganj: महराजगंज जिले का टेल फॉल इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित यह जगह अपनी ठंडी हवाओं, हरियाली, गंडक नदी और नेपाल के खूबसूरत पहाड़ों के नजारों के लिए खास पहचान बना चुकी है. यहां पहुंचने वाले पर्यटक प्रकृति के शांत माहौल में सुकून के पल बिताते हैं. नाव की सैर, घने जंगल और पास में मौजूद मगरमच्छ संरक्षण केंद्र इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. गर्मियों में बड़ी संख्या में लोग यहां ठंडी हवाओं और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं.

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला देश के आखिरी छोर पर बसा है और इसकी सीमाएं पड़ोसी देश नेपाल से सटी हुई हैं. यह जिला अपनी खास भौगोलिक स्थिति और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है. इन्हीं में से एक जगह है ‘टेल फाल’ (Tale Fall), जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल की वजह से यह जगह इन दिनों पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यहां की हरियाली और ठंडी हवाएं प्रकृति प्रेमियों का दिल जीत लेती हैं.
टेल फाल आने के बाद पर्यटकों को ऐसा महसूस होता है जैसे वे किसी मशहूर बीच पर आ गए हों. यहां से नेपाल के ऊंचे पहाड़ों का नजारा साफ दिखाई देता है, जो यहां के आकर्षण में चार चांद लगा देता है.

ठंडी हवाएं और शांत माहौल है यहां की जान
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में पड़ने वाला टेल फाल गर्मियों के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है. जहां लोग शहरों की तपती गर्मी और शोर-शराबे से परेशान रहते हैं, वहीं यहां की ठंडी हवाएं सारी थकान मिटा देती हैं. दूर-दूर तक फैली हरियाली, सामने बहती गंडक नदी और खुला आसमान पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने यहां आते हैं. नदी किनारे बैठकर फोटो खिंचवाना और वीडियो बनाना युवाओं की पहली पसंद बन चुका है.
यह भी पढ़ें: जब मंदिर में कपूर जलाकर तय होती थी डकैती, जानिए डाकुओं की ये अजीब मान्यता

नाव की सैर और मगरमच्छों का दीदार
टेल फाल आने वाले लोगों के लिए सबसे रोमांचक अनुभव यहां की नाव की सवारी है. स्थानीय नाविकों की मदद से पर्यटक गंडक नदी की सैर करते हैं, जहां से जंगलों और नेपाल की वादियों का नजारा और भी शानदार दिखता है. खासकर सुबह और शाम के समय यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है.
इतना ही नहीं, टेल फाल से कुछ ही दूरी पर ‘दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र’ भी है, जो वन्यजीवों में रुचि रखने वालों के लिए बहुत खास जगह है. गंडक नदी का बहता पानी, नेपाल के पहाड़ों का नजारा, घने जंगल और नाव की सैर ये सब मिलकर टेल फाल को और भी खूबसूरत बनाते है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img