जॉर्डन में दो सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर नए एयरस्ट्राइक, खामेनेई की चेतावनी


घायल सैनिकों की हालत और युद्ध में बढ़ता नुकसान

अमेरिकी सेना के मुताबिक, हमले के बाद चार सैनिकों को जॉर्डन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिन्हें अब छुट्टी दे दी गई है। मामूली रूप से घायल अन्य सैनिक इलाज के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

इन घटनाओं के बाद युद्ध शुरू होने से अब तक 16 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 430 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। शनिवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के निगरानी केंद्रों, सैन्य लॉजिस्टिक्स ढांचे, भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं पर हमले किए। यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img