Karoline Leavitt Viral Video: Donald Trump Attack| कैरोलिन लेविट को कैसे पता था कि चलेंगी गोलियां? हमले से कुछ देर पहले ही रिपोर्टर से की थी बात


होमदुनियाअमेरिका

कैरोलिन लेविट को कैसे पता था कि चलेगी गोली? हमले से कुछ देर पहले दिया संकेत

Last Updated:

Donald Trump Dinner Shooting: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो पत्रकारों के डिनर में हुई गोलीबारी के बाद वायरल हो गया. पहले उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को तीखे हमलों वाला बताया था, जिसे मजाक माना गया था, हालांकि बाद में वाकई वॉशिंगटन हिल्टन में हथियारबंद व्यक्ति ने हमला किया. हालांकि समय पर पता चल जाने की वजह से हालात काबू में आ गए.

Zoom

कैरोलाइन लेविट.

Karoline Leavitt Viral Video Amid Shooting at Dinner: अमेरिका में शनिवार की रात को जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया. हिल्टन होटल में जहां होनी थी एक ऐसी पार्टी, जिसमें सभी डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को सुनने वाले और कहां उन्हें सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट. कैसे भी करके हालात पर काबू तो पा लिया गया लेकिन इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो व्हाइट हाउस कॉरेंसपॉन्डेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद फिर से चर्चा में आया है.

पत्रकारों का डिनर शुरू होने से कुछ समय पहले, लेविट ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में दर्शकों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषण देखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि ट्रंप का संबोधन काफी दिलचस्प और मनोरंजक होगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि भाषण में कुछ तीखे हमले देखने को मिलेंगे, जिससे कार्यक्रम और आकर्षक बनेगा. उस समय उनके बयान को राजनीतिक कटाक्ष और मजाक की तरह देखा गया लेकिन लेविट का फायर-शॉट वाला मजाक कार्यक्रम के दौरान बिल्कुल सही साबित हुआ. आप भी ये वीडियो देखिए कि लेविट ने क्या कहा –



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img