जियो ने लॉन्च किया ऑल-इन-वन OTT प्लान, सिर्फ ₹200 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज, 1000+ लाइव चैनल भी


भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नया ₹200 वाला OTT Pass लॉन्च किया है. यह नया प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है जो एक ही रिचार्ज में इंटरनेट, लाइव टीवी और कई OTT ऐप्स का मजा लेना चाहते हैं. कंपनी का कहना है कि इस प्लान में मिलने वाले कुल बेनिफिट्स की कीमत करीब ₹1,500 प्रति महीने के बराबर है, जबकि यूजर्स को इसके लिए सिर्फ ₹200 खर्च करने होंगे.

नया ₹200 जियो OTT पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि इसमें YouTube Premium भी शामिल है, जिससे यूजर्स बिना विज्ञापन वीडियो देख सकेंगे. साथ ही बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

इसके अलावा प्लान में अमेज़न प्राइम वीडियो का प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और जियोहॉट्स्टार मोबाइल + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, वेब सीरीज, हॉलीवुड मूवीज और ओरिजिनल कंटेंट का आनंद ले सकेंगे.

Jio का नया धमाकेदार OTT Pass लॉन्च, 30GB डेटा और 1000+ लाइव चैनल मिलेंगे

जियो TV के जरिए इस प्लान में SonyLiv, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal और TimesPlay समेत 12 अतिरिक्त OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं, यूजर्स को 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का मौका मिलेगा, जिनमें 150 से अधिक पेड चैनल शामिल हैं.

कितना मिलता है डेटा?
डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इस OTT पास में 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा, लेकिन इसके लिए यूजर के पास पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. कंपनी के अनुसार यह अनलिमिटेड 5G बेनिफिट बेस प्लान की वैलिडिटी के साथ काम करेगा और अधिकतम 28 दिनों तक मिलेगा.

यह नया ₹200 Jio OTT पास आज यानी 27 मई 2026 से उपलब्ध हो गया है. यूजर्स इसे MyJio ऐप, जियो.कॉम, रिटेल स्टोर्स और दूसरे रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स से एक्टिवेट कर सकते हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img