Last Updated:
अमेजन और ब्लू ओरिजिन के फाउंडर जेफ बेजोस की कहानी संघर्ष और जिंदादिल फैसलों एक बेहतरीन उदाहरण है. 12 जनवरी 1964 को जन्में जेफ का शुरुआती जीवन काफी कठिन था. उनकी मां ने महज 17 साल की उम्र में उन्हें जन्म दिया था. उस समय परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. लेकिन वहां से उठकर वो दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनें.
बचपन में अपने नाना के फार्महाउस पर काम करते हुए उन्होंने मुश्किलों को खुद सुलझाना और आत्मनिर्भर बनना सीखा. 16 साल की उम्र में उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में 2.69 डॉलर प्रति घंटे पर बर्गर बनाने की नौकरी की, जहां से उन्हें ग्राहकों की संतुष्टि और काम को सुचारू बनाने की सीख मिली. (रॉयटर्स)
1994 में उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया. उस समय इंटरनेट तेजी से फैल रहा था. जेफ ने देखा कि इंटरनेट का इस्तेमाल हर साल हजारों प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है. उन्होंने सोचा कि अगर भविष्य में लोग ऑनलाइन खरीदारी करने लगें तो क्या होगा. (Instagram)
उन्होंने खुद से एक सवाल पूछा कि जब मैं 80 साल का होऊंगा, तब क्या मुझे इस मौके को छोड़ने का पछतावा होगा? जवाब था हां. बस, उन्होंने अपनी शानदार नौकरी छोड़ दी और सिएटल जाकर ऑनलाइन बुक स्टोर शुरू करने का फैसला किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शुरुआत में उनकी कंपनी का नाम ‘कैडाब्रा’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘अमेजन’ कर दिया गया. कंपनी का पहला दफ्तर उनका गैरेज था. पैसे की कमी इतनी थी कि किताबें पैक करने के लिए टेबल तक नहीं थीं. जेफ और उनकी छोटी टीम फर्श पर बैठकर ऑर्डर पैक करती थी और कई बार खुद ही पार्सल पोस्ट ऑफिस तक पहुंचाते थे. (Instagram)
ज़िंदगी इतनी छोटी है कि ऐसे लोगों के साथ समय बर्बाद मत करो जो मुश्किल समय में कोई समाधान नहीं ढूंढ़ पाते. बेजोस का कहना है कि हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो समस्याओं का रोना रोने के बजाय उनका हल तलाशते हैं. (रॉयटर्स)
बेजोस का मानना था था कि किसी कंपनी का ब्रांड, इंसान की प्रतिष्ठा की तरह होता है. मुश्किल काम को ईमानदारी और अच्छी तरह करके ही अच्छी पहचान बनती है. यानी नाम और भरोसा रातों-रात नहीं बनता. इसके लिए लगातार अच्छा काम करना पड़ता है. (रॉयटर्स)
अगर आप किसी मुश्किल में फंस गए हैं, तो उससे निकलने का सबसे अच्छा तरीका कुछ नया सोचना है. बेजोस का मानना है कि हर समस्या का समाधान नई सोच और नए आइडिया से निकल सकता है. (रॉयटर्स)
साल 2018 तक जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए और 2020 में कोविड महामारी के दौरान उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर के पार पहुंच गई. अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और 2019 में पत्नी मैकेन्ज़ी स्कॉट से तलाक के बाद भी उन्होंने अपने बिजनेस पर आंच नहीं आने दी. (रॉयटर्स)




